T20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं होगा भारत-पाक मैच, ICC को भारी नुकसान का डर, जानें कौन भरेगा कीमत?

पीसीबी ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का बहिष्कार किया। आईसीसी ने मैच रद्द होने पर गंभीर परिणामों और संभावित 200 करोड़ रुपये के नुकसान की चेतावनी दी है।

Feb 2, 2026 - 10:50
 0
T20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं होगा भारत-पाक मैच, ICC को भारी नुकसान का डर, जानें कौन भरेगा कीमत?

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक छह दिन पहले एक बड़ा फैसला सामने आया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया है कि वह भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अपनी टीम नहीं उतारेगा। PCB ने इस फैसले की वजह पाकिस्तानी सरकार के आदेश को बताया है। इस घोषणा के बाद पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। भारत-पाकिस्तान मैच को किसी भी ICC टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला माना जाता है। ऐसे में इस मैच के रद्द होने से न सिर्फ फैंस निराश हैं, बल्कि ICC को भी भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है।

ICC की चेतावनी, PCB पर लग सकता है जुर्माना
पाकिस्तान के इस फैसले के बाद ICC ने आधिकारिक बयान जारी कर गंभीर परिणामों की चेतावनी दी है। माना जा रहा है कि अगर PCB अपना फैसला नहीं बदलती है तो ICC उस पर भारी-भरकम जुर्माना लगा सकती है। ICC के नियमों के मुताबिक, किसी भी टीम का बिना ठोस वजह के मैच से हटना अनुशासनहीनता माना जाता है। ऐसे मामलों में जुर्माने के साथ अन्य सख्त कदम भी उठाए जा सकते हैं।

भारत-पाक मैच से होती है सबसे ज्यादा कमाई
पिछले कई सालों से हर ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा नजरें भारत-पाकिस्तान मैच पर रहती हैं। यही एक ऐसा मुकाबला होता है, जिसे देखने के लिए दुनिया भर में करोड़ों दर्शक टीवी और मोबाइल स्क्रीन से चिपक जाते हैं। इसी वजह से वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में ब्रॉडकास्टर ICC को भारी फीस देते हैं। भारत-पाक मैच तय होने से ही पूरे टूर्नामेंट की वैल्यू बढ़ जाती है।

ICC को हो सकता है करीब 200 करोड़ का नुकसान
अगर भारत-पाक मैच नहीं हुआ तो इसका सीधा असर ब्रॉडकास्टर जियो-हॉटस्टार की कमाई पर पड़ेगा। अंत में यह नुकसान ICC तक पहुंचेगा क्योंकि उसे इस मैच से मिलने वाली फीस नहीं मिलेगी। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, किसी भी ICC टूर्नामेंट में भारत के मैच से करीब 100 करोड़ रुपये की कमाई होती है। वहीं भारत-पाकिस्तान मुकाबले में यह रकम लगभग दोगुनी हो जाती है। इस मैच के दौरान हर 10 सेकेंड के विज्ञापन की कीमत 25 से 40 लाख रुपये तक होती है। ऐसे में कुल नुकसान 200 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

नुकसान की भरपाई कैसे होगी
अगर ICC को इतना बड़ा नुकसान होता है तो इसका असर रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर पड़ेगा। इसका मतलब है कि BCCI, PCB और अन्य क्रिकेट बोर्डों की कमाई भी घटेगी। BCCI के लिए यह नुकसान शायद ज्यादा बड़ा न हो, लेकिन PCB और छोटे बोर्डों के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है। PTI से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ICC चाहती है कि अगर मैच रद्द होता है तो ब्रॉडकास्टर को हुए नुकसान की भरपाई PCB से करवाई जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।