रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: 21,997 पदों पर आवेदन शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए 21997 पदों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 31 जनवरी से 2 मार्च 2026 तक rrbapply.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें।
रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत देशभर में कुल 21,997 पदों को भरा जाएगा। पहले इसका संक्षिप्त नोटिस रोजगार समाचार में जारी हुआ था, लेकिन अब पूरा विज्ञापन आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर उपलब्ध है। रेलवे ने 31 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो 2 मार्च 2026 की रात 11:59 बजे तक चलेगी। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 4 मार्च 2026 तय की गई है।
भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी
यह भर्ती रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा CEN नंबर 09/2025 के तहत निकाली गई है। पद का नाम ग्रुप डी है और चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपये बेसिक सैलरी मिलेगी। आवेदन के बाद 5 मार्च से 14 मार्च 2026 तक फॉर्म में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा। भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट और मेरिट लिस्ट शामिल है।
कौन कर सकता है आवेदन
ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या मैट्रिक होना जरूरी है। इसके साथ ही आईटीआई पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा 18 से 33 वर्ष रखी गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। सामान्य वर्ग के लिए जन्मतिथि 2 जनवरी 1993 से पहले नहीं होनी चाहिए। ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर के लिए ऊपरी आयु सीमा जन्मतिथि 1 जनवरी 1990 तक और एससी/एसटी के लिए 2 जनवरी 1988 तक मान्य होगी। न्यूनतम उम्र के अनुसार उम्मीदवार की जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 के बाद की नहीं होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क और छूट
एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर और ईबीसी माइनोरिटीज वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा।
आवेदन कैसे करें
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले www.rrbapply.gov.in पर जाकर अकाउंट बनाना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही भरना जरूरी है, क्योंकि आगे की जानकारी इसी पर दी जाएगी। इसके बाद फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, आईटीआई से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। फिर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर श्रेणी के अनुसार फीस जमा करनी होगी। फॉर्म सब्मिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0