मुंबई में बॉलीवुड सितारों के घरों पर फायरिंग से दहशत, अब रोहित शेट्टी के घर के बाहर चली गोलियां

मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने 4-5 राउंड फायरिंग की। पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह पर शक है।

Feb 1, 2026 - 12:46
 0
मुंबई में बॉलीवुड सितारों के घरों पर फायरिंग से दहशत, अब रोहित शेट्टी के घर के बाहर चली गोलियां

Rohit Shetty House Firing: मुंबई में बॉलीवुड सितारों के घरों के बाहर फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पहले सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी हुई। इसके बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया। अब इस कड़ी में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है। बीती रात मुंबई के जुहू इलाके में स्थित रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात व्यक्ति ने 4 से 5 राउंड फायरिंग की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत कड़ा कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जुहू इलाके में दहशत का माहौल, सुरक्षा बढ़ाई गई
रोहित शेट्टी जुहू के शेट्टी टावर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। यह इलाका वीआईपी माना जाता है, जहां कई बड़े बॉलीवुड सितारों के घर हैं। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। शेट्टी टावर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इमारत में आठ सीसीटीवी कैमरे और दो एंट्री-एग्जिट गेट मौजूद हैं, जिनकी फुटेज खंगाली जा रही है।

बाइक से आया आरोपी, पैदल जाकर की फायरिंग
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी बाइक से घटनास्थल के पास पहुंचा था। उसने बाइक कुछ दूरी पर खड़ी की और फिर पैदल चलकर रोहित शेट्टी के घर के करीब पहुंचा। इसके बाद उसने 4 से 5 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। पुलिस का मानना है कि इस घटना को एक ही व्यक्ति ने अंजाम दिया है। फायरिंग का तरीका सलमान खान के घर के बाहर हुई घटना से मिलता-जुलता बताया जा रहा है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक, लेकिन पुष्टि नहीं
इस मामले में शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक है। यह गैंग पहले भी बॉलीवुड से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। हालांकि अभी तक न तो पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है और न ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। मुंबई क्राइम ब्रांच भी अब इस केस की जांच में जुट गई है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।

रोहित शेट्टी का फिल्मी सफर
रोहित शेट्टी मशहूर स्टंटमैन और अभिनेता एम बी शेट्टी के बेटे हैं। वह करीब दो दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने साल 2003 में अजय देवगन के साथ फिल्म जमीन से निर्देशन की शुरुआत की थी। इसके बाद गोलमाल सीरीज, सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, ऑल द बेस्ट और सिंघम अगेन जैसी हिट फिल्मों से उन्होंने बड़ी पहचान बनाई। उनकी हालिया फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मामले में जल्द बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।