घर से निकला गाय खरीदने लेकिन लेकर आया दुल्हन… खगड़िया में युवक का हुआ पकड़ौआ विवाह

बिहार के खगड़िया से जबरन शादी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक का आरोप है कि उसे अगवा कर बंदूक की नोक पर जबरन शादी करा दी गई। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Feb 3, 2026 - 12:33
 0
घर से निकला गाय खरीदने लेकिन लेकर आया दुल्हन… खगड़िया में युवक का हुआ पकड़ौआ विवाह

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले से एक बार फिर पकड़ौआ शादी का मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर पुलिस महकमे तक हलचल मचा दी है। खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक की जबरन शादी कराए जाने का दावा किया जा रहा है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि उसे गाय दिखाने के बहाने बुलाया गया और फिर हथियार के बल पर शादी के लिए मजबूर किया गया। हालांकि, लड़की पक्ष ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है और शादी को आपसी सहमति से हुई बताया जा रहा है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

गाय दिखाने के बहाने बुलाया गया युवक
डुमरिया खुर्द गांव निवासी युवक मन्नयम कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गांव के ही कमल कुमार राय ने उसे गाय दिखाने के बहाने कन्हैयाचक गांव बुलाया। इसके बाद उसे अलग-अलग गांवों में घुमाया गया और अंत में सिराजपुर ले जाया गया। युवक का आरोप है कि यह सब पहले से रची गई साजिश का हिस्सा था।

फोन छीना, हथियार दिखाकर बनाया दबाव
पीड़ित के अनुसार, सिराजपुर पहुंचने के बाद मोबाइल चार्ज कराने के बहाने उसका फोन ले लिया गया। जब उसने वापस जाने की बात कही, तो वहां मौजूद 3 से 4 लोगों ने उसे पकड़ लिया। युवक का आरोप है कि हथियार दिखाकर उस पर शादी का दबाव बनाया गया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।

देर रात कराई गई जबरन शादी
युवक का कहना है कि मारपीट और डर के माहौल में देर रात उसकी शादी कुंदन कुमारी से जबरन करा दी गई। इस दौरान वह खुद को पूरी तरह असहाय महसूस कर रहा था। बाद में किसी तरह युवक के परिजनों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को मुक्त कराया।

लड़की पक्ष ने आरोपों को बताया गलत
इस मामले में लड़की पक्ष ने युवक के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। लड़की का कहना है कि यह पकड़ौआ शादी नहीं है और दोनों की शादी आपसी सहमति से हुई है। उनका दावा है कि युवक का पहले से उनके घर आना-जाना था। लड़की पक्ष का यह भी कहना है कि युवक ने थाने में जो आवेदन दिया है, वह अपने बहनोई के दबाव में दिया गया है।

पुलिस जांच में जुटी
युवक की लिखित शिकायत के आधार पर परबत्ता थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भी जांच का आधार बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।