एक ही दिन में गिरा सोने का भाव, चांदी 16000 रुपये हुई सस्ती, जानें आज का लेटेस्ट रेट

रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई। नवीनतम सोने-चांदी की दरें, एमसीएक्स में गिरावट, खुदरा कीमतें और वैश्विक बाजार पर इसके प्रभाव के बारे में जानें।

Jan 30, 2026 - 09:44
 0
एक ही दिन में गिरा सोने का भाव, चांदी 16000 रुपये हुई सस्ती, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Crash: सोने चांदी का दम में अभी पिछले कुछ दिनों से सराफा बाजार में जिस तरह की तेज़ी देखने को मिल रही थी, उस पर शुक्रवार को अचानक ब्रेक लग गया। लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान आम खरीदारों के लिए यह खबर थोड़ी राहत लेकर आई है। 29 जनवरी को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद 30 जनवरी की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दोनों कीमती धातुओं में मुनाफावसूली का असर साफ दिखाई दिया। गुरुवार तक जो बाजार आसमान छू रहा था, वहां शुक्रवार को अचानक कोहराम मच गया और कीमतें फिसल गईं।

MCX पर सोना-चांदी में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट
30 जनवरी की सुबह MCX पर शुरुआती कारोबार में ही सोना और चांदी दोनों में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सोने का भाव 5.55 फीसदी टूटकर 1,60,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह गिरावट इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि हाल ही में सोने ने 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का अपना सर्वकालिक उच्च स्तर बनाया था। एक ही दिन में सोना करीब 9,402 रुपये सस्ता हो गया।

चांदी में भी भारी मुनाफावसूली देखने को मिली
चांदी की कीमतों में भी जोरदार गिरावट दर्ज की गई। MCX पर चांदी 4.18 फीसदी टूटकर 3,83,177 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। सिर्फ एक दिन में चांदी के दाम 16,716 रुपये गिर गए। गौरतलब है कि गुरुवार को ही चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का नया रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन मुनाफावसूली के चलते कीमतें नीचे आ गईं।

खुदरा बाजार में भी कीमतों में नरमी
वायदा बाजार के साथ-साथ खुदरा बाजार में भी आज नरमी देखने को मिली। बुलियन वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक 30 जनवरी को रिटेल मार्केट में सोना 5,300 रुपये गिरकर 1,65,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी में 23,360 रुपये की बड़ी गिरावट आई और यह 3,79,130 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। आम खरीदारों के लिए यह गिरावट खरीदारी का मौका बन सकती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की कमजोरी का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल ने भी भारतीय बाजार पर दबाव बनाया। ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 1.65 फीसदी गिरकर 5,217 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि एक दिन पहले यह 5,594.82 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर था। इसी तरह स्पॉट सिल्वर भी 2.86 फीसदी गिरकर 110 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जिसका असर घरेलू कीमतों पर साफ दिखा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।