ठंड में आइब्रो में दिख रही सफेद पपड़ी? ड्राई स्किन नहीं, हो सकता है डैंड्रफ या इंफेक्शन, अपनाएं आसान घरेलू उपाय
सर्दियों में भौहों पर सफेद पपड़ी जमना सूखी त्वचा का संकेत नहीं बल्कि रूसी या संक्रमण हो सकता है। इसके कारणों और बादाम तेल और एलोवेरा जेल जैसे सरल घरेलू उपचारों के बारे में जानें।
सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा, कम नमी और गर्म कपड़ों का असर सीधे हमारी त्वचा पर पड़ता है। खासतौर पर ठंड में गर्म पानी से नहाने, कम पानी पीने और स्किन के नेचुरल ऑयल कम होने से त्वचा रूखी हो जाती है। आमतौर पर लोग चेहरे और बालों की ड्राईनेस पर ध्यान देते हैं, लेकिन अब एक नई समस्या सामने आ रही है। कई लोगों की भौंहों यानी आइब्रो में सफेद पपड़ी दिखाई देने लगती है। लोग इसे सामान्य ड्राई स्किन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह डैंड्रफ या हल्का यीस्ट इंफेक्शन भी हो सकता है। समय रहते ध्यान न दिया जाए तो खुजली और इंफेक्शन बढ़ सकता है।
क्यों होती है आइब्रो में डैंड्रफ की समस्या
विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडा और सूखा मौसम आइब्रो में डैंड्रफ का सबसे बड़ा कारण है। इसके अलावा हार्श फेस वॉश, ज्यादा केमिकल वाले मेकअप प्रोडक्ट्स और स्किन के नेचुरल ऑयल बैलेंस का बिगड़ना भी इसकी वजह बन सकता है। कुछ मामलों में एलर्जी या इंफेक्शन के कारण भी भौंहों में सफेद पपड़ी जमने लगती है। आइब्रो को रगड़ने पर जो सफेद परत दिखाई देती है, वह आमतौर पर डैंड्रफ ही होती है।
बादाम तेल से पाएं राहत
आइब्रो में डैंड्रफ हटाने के लिए बादाम का तेल एक आसान और असरदार घरेलू उपाय माना जाता है। बादाम का तेल त्वचा को गहराई से नमी देता है और सूखापन कम करता है। इसके लिए थोड़े से बादाम तेल को हल्का गुनगुना करें और रात को सोने से पहले आइब्रो पर हल्के हाथों से मालिश करें। नियमित इस्तेमाल से सफेद पपड़ी कम होती है और आइब्रो मजबूत व घनी बनने लगती हैं।
एलोवेरा जेल से दूर करें खुजली और इंफेक्शन
ड्राई स्किन और डैंड्रफ की समस्या में एलोवेरा जेल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को ठंडक देते हैं और इंफेक्शन को कम करते हैं। आइब्रो पर अच्छी तरह एलोवेरा जेल लगाकर हल्की मसाज करें और रातभर लगा रहने दें। सुबह चेहरा धो लें। इससे खुजली, जलन और डैंड्रफ धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।
सही देखभाल से मिलेगी राहत
ठंड के मौसम में स्किन की सही देखभाल बेहद जरूरी है। पर्याप्त पानी पीना, माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल और नियमित मॉइस्चराइजिंग से इस समस्या से बचा जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0