T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंडिया-ए स्क्वॉड का ऐलान, इस युवा स्टार को मिली कप्तानी

बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप 2026 के वार्म-अप मैचों के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी है। आयुष बडोनी को कप्तान बनाया गया है, वहीं तिलक वर्मा और रियान पराग चोट से वापसी कर रहे हैं।

Feb 2, 2026 - 13:25
 0
T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंडिया-ए स्क्वॉड का ऐलान,  इस युवा स्टार को मिली कप्तानी

India A Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले टीम इंडिया ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। टूर्नामेंट से पहले खेले जाने वाले वॉर्म-अप मुकाबलों के लिए BCCI ने इंडिया-ए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की कप्तानी दिल्ली के युवा ऑलराउंडर आयुष बडोनी को सौंपी गई है। खास बात यह है कि इस स्क्वॉड में तिलक वर्मा और रियान पराग जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो पहले ही भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं। इन अभ्यास मैचों के जरिए चयनकर्ताओं की नजर खिलाड़ियों की फिटनेस और फॉर्म पर रहेगी।

क्यों उतारी गई इंडिया-ए टीम
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले कुल तीन अभ्यास मैच खेले जाने हैं। इनमें से केवल एक मैच में वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई मुख्य भारतीय टीम उतरेगी, जबकि बाकी दो मुकाबलों में इंडिया-ए टीम को मौका दिया जाएगा। BCCI पहले ही साफ कर चुका था कि युवा और वापसी कर रहे खिलाड़ियों को परखने के लिए इंडिया-ए टीम को मैदान में उतारा जाएगा। इसी रणनीति के तहत अब स्क्वॉड का ऐलान किया गया है।

तिलक वर्मा और रियान पराग पर रहेंगी नजरें
इस इंडिया-ए टीम में सबसे ज्यादा चर्चा तिलक वर्मा को लेकर है। करीब एक महीने पहले तिलक का ऑपरेशन हुआ था, जिसके चलते वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेल पाए थे। अब वह पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौट रहे हैं। तिलक इंडिया-ए के साथ केवल पहला अभ्यास मैच खेलेंगे, इसके बाद वह मुख्य टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे। वहीं रियान पराग भी कंधे की चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस को लेकर चल रही चिंता के बीच पराग के पास खुद को साबित करने का बड़ा मौका है।

मयंक यादव के लिए अहम मौके
इंडिया-ए स्क्वॉड में तेज गेंदबाज मयंक यादव का नाम भी खास है। IPL में अपनी रफ्तार से सभी का ध्यान खींचने वाले मयंक लगातार चोटों से जूझते रहे हैं। वह अब तक एक भी IPL सीजन पूरा नहीं खेल सके हैं। ऐसे में ये अभ्यास मैच उनके लिए बेहद अहम होंगे, जहां वह अपनी फिटनेस और गेंदबाजी दोनों साबित कर सकते हैं।

कब और किनसे होंगे मुकाबले
इंडिया-ए टीम अपना पहला अभ्यास मैच 2 फरवरी को USA के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद दूसरा मुकाबला 6 फरवरी को नामीबिया से होगा। वहीं वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई मुख्य भारतीय टीम 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना वॉर्म-अप मैच खेलेगी।

इंडिया-ए टीम का पूरा स्क्वॉड
आयुष बडोनी (कप्तान), तिलक वर्मा, रियान पराग, रवि बिश्नोई, नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्या, एन जगदीशन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, अशोक शर्मा, गुरजपनीत सिंह, विपरज निगम, खलील अहमद और मयंक यादव।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।