Google Pixel 10 पर बड़ी छूट, लॉन्च प्राइस से 10 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा फ्लैगशिप फोन
Google Pixel 10 अमेज़न पर सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। कीमत में कटौती, बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और सभी फीचर्स देखें।
स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह खबर खास है। गूगल का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 10 इस समय अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। लॉन्च के कुछ समय बाद ही इस फोन पर भारी छूट देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि यह फोन अपने लॉन्च प्राइस से 10,000 रुपये से ज्यादा सस्ते में उपलब्ध है। इसके साथ ही बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा लिया जा सकता है। यह ऑफर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर दिया जा रहा है, जहां Pixel 10 की कीमत फ्लिपकार्ट के मुकाबले काफी कम बताई जा रही है।
Amazon पर Google Pixel 10 का लेटेस्ट ऑफर
Google Pixel 10 सिर्फ एक ही स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इस फोन को भारत में 79,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। अब अमेजन पर यह फोन 70,110 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी सीधे तौर पर करीब 10,000 रुपये से ज्यादा की कटौती देखने को मिल रही है। इसके अलावा HDFC बैंक के कार्ड से भुगतान करने पर 1,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। अन्य बैंक कार्ड्स पर भी 5 प्रतिशत या अधिकतम 1,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो इस पर 35,950 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट भी मिल सकता है।
Google Pixel 10 का डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Google Pixel 10 में 6.3 इंच का Acuta OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 का इस्तेमाल किया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है। फोन में गूगल का नया Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB रैम के साथ स्मूथ परफॉर्मेंस देता है।
बैटरी, कैमरा और अन्य फीचर्स
Pixel 10 में 4,970mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें एक फिजिकल सिम और एक eSIM का ऑप्शन दिया गया है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। कैमरे की बात करें तो इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0