हिंदू धर्म में नाखून काटने के नियम: जानिए किन दिनों में नेल कटर चलाना माना जाता है अशुभ
According to Hindu beliefs, nail cutting on certain days is considered inauspicious. Know which days to avoid and which days are शुभ for using nail cutter.
हिंदू धर्म में जीवन के छोटे-छोटे कामों को भी खास नियमों और मान्यताओं से जोड़ा गया है। पूजा-पाठ से लेकर खाने-पीने और पहनावे तक, हर चीज के लिए शास्त्रों में दिशा-निर्देश बताए गए हैं। इन्हीं नियमों में नाखून काटने का दिन भी शामिल है। आमतौर पर लोग इसे सामान्य काम मानते हैं, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सप्ताह के कुछ खास दिनों में नाखून काटना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि गलत दिन नेल कटर का इस्तेमाल करने से जीवन में परेशानियां, विवाद और नुकसान की स्थिति बन सकती है। इसलिए आज भी कई लोग इन नियमों का पालन करते हैं।
किन दिनों में नहीं काटने चाहिए नाखून
मान्यताओं के अनुसार मंगलवार के दिन नाखून काटना बेहद अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन नाखून काटने से व्यक्ति वाद-विवाद में फंस सकता है और चोट लगने का खतरा भी रहता है। साथ ही मंगल ग्रह की स्थिति कमजोर होने की बात कही जाती है। गुरुवार को भी नेल कटर का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इस दिन नाखून काटने से धन हानि हो सकती है और परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। इसके अलावा गुरु ग्रह पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शनिवार को नाखून काटना भी अशुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन ऐसा करने से जीवन में उथल-पुथल बढ़ जाती है, कामों में रुकावट आती है और शनि ग्रह का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।
तिथि और व्रत के दिन भी रखें सावधानी
सिर्फ सप्ताह के दिन ही नहीं, बल्कि अमावस्या और एकादशी के दिन भी नाखून काटने से बचने की मान्यता है। इसके अलावा जिन दिनों व्रत रखा जाता है, उन दिनों नेल कटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि व्रत के दिन नाखून काटने से व्रत का पूरा फल प्राप्त नहीं होता।
नाखून काटने के लिए कौन से दिन हैं शुभ
अगर शुभ दिनों की बात करें तो सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को नाखून काटना अच्छा माना गया है। इन दिनों नेल कटर का इस्तेमाल करने से कोई अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता। यदि इन दिनों में समय न मिल पाए तो रविवार के दिन भी नाखून काटे जा सकते हैं।
मान्यताओं का पालन क्यों जरूरी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सही समय पर किए गए काम जीवन में संतुलन और सकारात्मकता बनाए रखते हैं। इसलिए आज भी कई लोग इन नियमों का पालन कर मानसिक शांति महसूस करते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0