खाते ही पसीने से भीग जाता है चेहरा… डॉक्टर ने बताई चौंकाने वाली वजह, बीमारी का हो सकता है संकेत

खाना खाते समय पसीना आना, जिसे स्वादजन्य पसीना भी कहा जाता है, सामान्य हो सकता है या मधुमेह या थायरॉइड जैसी समस्याओं का संकेत हो सकता है। इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय जानें।

Feb 3, 2026 - 12:15
 0  8
खाते ही पसीने से भीग जाता है चेहरा… डॉक्टर ने बताई चौंकाने वाली वजह, बीमारी का हो सकता है संकेत

Health Tips: कई लोगों को खाना खाते समय पसीना आने लगता है। कभी यह हल्का होता है तो कभी माथे और चेहरे पर साफ नजर आता है। आमतौर पर लोग इसे गर्म या मसालेदार खाने का असर मानते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कुछ लोगों को सामान्य दाल-रोटी खाने पर भी पसीना आने लगता है। कई बार ठंड के मौसम में भी यह समस्या दिखती है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर खाना खाते समय पसीना क्यों आता है। क्या यह कोई बीमारी है या शरीर की सामान्य प्रक्रिया। इस बारे में विशेषज्ञों की राय जानना जरूरी हो जाता है।

क्या है Gustatory Sweating
विशेषज्ञों के अनुसार, खाना खाते समय पसीना आने की समस्या को मेडिकल भाषा में गस्टेटरी स्वेटिंग (Gustatory Sweating) कहा जाता है। यह स्थिति तब होती है जब व्यक्ति मसालेदार या तीखा भोजन करता है और शरीर का तापमान बढ़ने लगता है। जिन लोगों की शरीर की तासीर गर्म होती है, उनमें यह समस्या ज्यादा देखी जाती है। कुछ लोगों में यह बिल्कुल सामान्य होता है, लेकिन कई मामलों में यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

किन बीमारियों से हो सकता है संबंध
डॉक्टर बताते हैं कि खाना खाते समय पसीना आना डायबिटीज का शुरुआती लक्षण हो सकता है। लंबे समय से शुगर होने पर नसों को नुकसान पहुंचता है, जिससे खाते समय पसीना आ सकता है। हालांकि, यह हर मरीज में नहीं होता। इसके अलावा थायरॉयड की समस्या और हार्मोनल बदलावों के दौरान भी यह परेशानी देखी जा सकती है। इसलिए इस लक्षण को नजरअंदाज करना सही नहीं है।

बच्चों में भी दिखती है यह समस्या
विशेषज्ञ बताते हैं कि बच्चों में भी खाना खाते समय पसीना आ सकता है। आमतौर पर जब बच्चा मसालेदार खाना खा लेता है, तो उसे पचाने के लिए शरीर का तापमान बढ़ता है और पसीना आता है। लेकिन अगर बच्चा सामान्य भोजन कर रहा है और फिर भी पसीना आ रहा है, तो माता-पिता को डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है
अगर हर तरह का खाना खाने पर पसीना आए, वजन तेजी से घट रहा हो, खाना खाते समय दिल की धड़कन तेज हो जाती हो या पसीना बहुत ज्यादा आता हो, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

बचाव के आसान तरीके
इस समस्या से बचने के लिए बहुत ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें, छोटे और हल्के मील लें, मानसिक तनाव कम रखें और दिन में कम से कम 7 गिलास पानी जरूर पिएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।