डाक विभाग की बड़ी भर्ती: बिना परीक्षा 20 हजार से ज्यादा पदों पर नौकरी का मौका

इंडिया पोस्ट ने 20,000 से अधिक पदों के लिए जीडीएस भर्ती 2026 जारी की है। बिना परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन करें, चयन 10वीं के अंकों के आधार पर होगा।

Jan 31, 2026 - 15:06
 0  4
डाक विभाग की बड़ी भर्ती: बिना परीक्षा 20 हजार से ज्यादा पदों पर नौकरी का मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत देशभर के 23 सर्किलों में 20 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन सीधे 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती ग्रामीण डाक सेवक और ब्रांच पोस्ट मास्टर जैसे पदों के लिए निकाली गई है।

कौन कर सकता है आवेदन
डाक विभाग की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। चयन मेरिट के आधार पर होगा, जिसमें 10वीं के अंकों का प्रतिशत देखा जाएगा। अलग-अलग श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण का प्रावधान भी लागू होगा। उम्मीदवार जिस सर्किल से आवेदन करना चाहते हैं, उसी के अनुसार उन्हें अपनी प्राथमिकता भरनी होगी।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इसमें 10वीं की मार्कशीट सबसे अहम है। इसके अलावा पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ओबीसी, एससी या एसटी प्रमाण पत्र देना होगा। अगर लागू हो तो पीडब्ल्यूबीडी, ट्रांसजेंडर, आय और मूल निवास प्रमाण पत्र भी जरूरी होंगे। साथ ही मेडिकल सर्टिफिकेट, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी आवेदन के समय मांगी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं। यहां स्टेज 1 रजिस्ट्रेशन में अपनी बेसिक जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि, जेंडर, सर्किल और 10वीं पास करने का साल भरकर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद आधार नंबर और 10वीं में पढ़ी गई भाषा की जानकारी दें। फिर निर्धारित साइज में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। सभी जानकारी जांचने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए स्टेज 2 में आवेदन फॉर्म भरें। यहां पता, शैक्षणिक विवरण और पोस्ट की प्राथमिकता भरकर फीस जमा करें और फॉर्म सब्मिट कर दें।

कहां मिलेगी पूरी जानकारी
इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी, सर्किल वाइज वैकेंसी और अन्य शर्तें जानने के लिए उम्मीदवार ग्रामीण डाक सेवक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।