10 दिन पहले से चल रही थी प्लानिंग… रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की पूरी साजिश आई सामने

मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने 10 दिन की रेकी के बाद फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी की योजना बनाई थी। पांच आरोपी हिरासत में हैं।

Feb 3, 2026 - 12:23
 0
10 दिन पहले से चल रही थी प्लानिंग… रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की पूरी साजिश आई सामने

Rohit Shetty House Firing:फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने मुंबई से लेकर पुणे तक सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और अब इस मामले में कई अहम खुलासे सामने आए हैं। शुरुआती जानकारी में भले ही इसे अचानक की गई फायरिंग माना जा रहा था, लेकिन मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच ने साफ कर दिया है कि यह हमला पूरी प्लानिंग के साथ किया गया था। आरोप है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने घटना से कई दिन पहले रेकी की थी और फिर मौके को अंजाम दिया। इस मामले में फिलहाल पांच लोग पुलिस हिरासत में हैं और रोहित शेट्टी के घर की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।

फायरिंग से दहला जुहू इलाका
पुलिस के मुताबिक, रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर बदमाशों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए। घटना रात के समय की गई, ताकि सड़क पर ट्रैफिक कम रहे और पकड़े जाने का खतरा न हो। फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

10 दिन पहले हुई थी रेकी
मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि अहमदाबाद जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने फायरिंग से करीब 10 दिन पहले रोहित शेट्टी के घर और पूरे जुहू इलाके की रेकी की थी। हमलावर पहले ही यह देख चुके थे कि फायरिंग के बाद कौन सा रास्ता सबसे आसान होगा, जिससे वे जल्दी भाग सकें।

CCTV से सामने आई पूरी साजिश
रोहित शेट्टी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में पता चला कि हमलावर पेड़ के पीछे छिपकर घर की तीसरी मंजिल की ओर फायरिंग कर रहा था। इस दौरान एक खिड़की का कांच टूट गया। पुलिस ने इस मामले में जिन पांच लोगों को हिरासत में लिया है, उनके नाम अमान आनंद मारोटे, आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी, सिद्धार्थ दीपक येनपुरे, समर्थ शिवशरण पोमाजी और स्वप्नील बंडू सकट हैं।

स्कूटी और पैसों का पूरा हिसाब
जांच में यह भी सामने आया है कि फायरिंग में इस्तेमाल की गई स्कूटी पुणे से 30 हजार रुपये में खरीदी गई थी। इसका भुगतान शुभम लोनकर ने किया था। स्कूटी आनंद मारोटे के नाम रजिस्टर्ड थी, जिसे उसने डेढ़ महीने पहले आदित्य गायकी को बेच दिया था। बाद में समर्थ पोमाजी के कहने पर सिद्धार्थ येनपुरे और स्वप्नील सकट स्कूटी को पुणे से लोनावला होते हुए शूटर तक पहुंचाने आए।

रंगदारी और दहशत फैलाने की साजिश
अब तक की जांच में पुलिस का मानना है कि यह हमला दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने के इरादे से किया गया था। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की हर कड़ी को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।