शादी-पार्टी में क्या पहनें? नव्या नवेली नंदा के शरारा लुक से लें आसान और स्टाइलिश इंस्पिरेशन

नव्या नवेली नंदा के शानदार शरारा सेट से शादी और पार्टी के लिए आउटफिट की प्रेरणा लें। डिज़ाइन की बारीकियां, स्टाइलिंग टिप्स और बजट विकल्पों के बारे में जानें।

Jan 31, 2026 - 15:19
 0  2
शादी-पार्टी में क्या पहनें? नव्या नवेली नंदा के शरारा लुक से लें आसान और स्टाइलिश इंस्पिरेशन

शादी या पार्टी का नाम आते ही ज्यादातर महिलाएं कपड़ों को लेकर उलझन में पड़ जाती हैं। हर दिन के लिए अलग-अलग आउटफिट सोचना आसान नहीं होता। ऐसे में अगर आप साड़ी और लहंगे से हटकर कुछ अलग, आरामदायक और ट्रेंड में पहनना चाहती हैं, तो अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का हालिया शरारा लुक आपके लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन बन सकता है। नव्या का यह लुक दिखने में पार्टी वियर है, लेकिन पहनने में हल्का और एलिगेंट है, जिसे शादी, रिसेप्शन या किसी खास फंक्शन में आसानी से अपनाया जा सकता है।

हल्का, फैंसी और ट्रेंड में शरारा सेट
नव्या ने जो शरारा सेट चुना है, वह देखने में बहुत फैंसी है, लेकिन इसका फैब्रिक हल्का रखा गया है। यही वजह है कि यह आउटफिट लंबे समय तक पहनने में भी आरामदायक लगता है। इस शरारा सेट की खास बात इसकी डीटेलिंग है, जो इसे हैवी बनाए बिना रॉयल लुक देती है। आजकल 2-पीस शरारा सेट का ट्रेंड काफी चल रहा है, जिसमें देसी और मॉडर्न दोनों स्टाइल का बैलेंस देखने को मिलता है।

आइवरी कलर ने बढ़ाई एलिगेंस
यह खूबसूरत आउटफिट डिजाइनर Tamanna Punjabi Kapoor के लेबल का है। शरारा और टॉप का आइवरी कलर इसे और भी क्लासी बनाता है। यही रंग इसे दिन और रात दोनों समय के फंक्शन के लिए परफेक्ट बनाता है। सादगी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह कलर बहुत अच्छा ऑप्शन है।

आउटफिट की कीमत और बजट ऑप्शन
नव्या के इस शरारा सेट की कीमत लेबल की वेबसाइट के मुताबिक करीब 73,500 रुपये है। हालांकि हर किसी के लिए इतना महंगा आउटफिट खरीदना जरूरी नहीं। बाजार में अलग-अलग ब्रांड और लोकल बुटीक में इसी तरह के शरारा सेट कम कीमत में मिल जाते हैं। आप चाहें तो पसंद का कपड़ा और डिजाइन चुनकर शरारा सेट सिलवा भी सकती हैं।

टॉप और शरारा का डिजाइन
नव्या के टॉप में हॉल्टर नेकलाइन और कोर्सेट स्टाइल डिजाइन है, जो शोल्डर और कॉलर बोन को खूबसूरती से हाइलाइट करता है। इस पर सीक्वेंस, डोरी और जरदोजी वर्क किया गया है। वहीं हाई-वेस्ट शरारा पैरों को लंबा दिखाता है। जॉर्जेट फैब्रिक में बने इस शरारे पर रेशम, सीक्वेंस, कट दाना और पर्ल एम्ब्रॉयडरी की गई है, जिससे यह हैवी लगे बिना खूबसूरत दिखता है।

जूलरी और देसी टच का तरीका
इस तरह के एलिगेंट शरारा सेट के साथ हल्की जूलरी सबसे अच्छी लगती है। छोटे स्टड्स, पर्ल इयररिंग्स या डैंगलर्स लुक को पूरा कर सकते हैं। हॉल्टर नेकलाइन होने पर नेकपीस न पहनें। अगर देसी लुक चाहिए, तो हल्का या हैवी दुपट्टा जोड़कर आसानी से शरारा सेट को ट्रेडिशनल बनाया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।