राजा भैया को घरेलू हिंसा मामले में बड़ी राहत, कोर्ट ने पत्नी भानवी सिंह के केस पर पुलिस की चार्जशीट को नकारा

दिल्ली की राउज़ एवेन्यू अदालत ने कुंडा विधायक राजा भैया को बड़ी राहत देते हुए उनकी पत्नी भानवी सिंह द्वारा दायर घरेलू हिंसा के मामले में पुलिस चार्जशीट का संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है।

Feb 4, 2026 - 11:39
Feb 4, 2026 - 13:35
 0
राजा भैया को घरेलू हिंसा मामले में बड़ी राहत, कोर्ट ने पत्नी भानवी सिंह के केस पर पुलिस की चार्जशीट को नकारा

Uttar Pradesh News: प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को दिल्ली की अदालत से बड़ी कानूनी राहत मिली है। घरेलू हिंसा के एक मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है। यह मामला राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह द्वारा दर्ज कराया गया था। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने साफ कहा कि आरोप पुराने हैं और उनमें समय का काफी अंतर है। साथ ही, कोर्ट को प्रथम दृष्टया घरेलू हिंसा के अपराध के आवश्यक तत्व भी नजर नहीं आए।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला
दरअसल, राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने मार्च 2025 में दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 498A के तहत राजा भैया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। जब यह मामला राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचा, तो अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने से साफ इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने और आरोपों के बीच काफी लंबा समय बीत चुका है।

2017 से अलग रह रहे हैं पति-पत्नी
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि रिकॉर्ड से यह साफ होता है कि राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह वर्ष 2017 से ही अलग रह रहे हैं। दोनों 2017 से 2025 तक साथ नहीं रह रहे थे। ऐसे में इतने पुराने आरोपों के आधार पर आपराधिक कानून का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि आरोप समय सीमा से बाहर हैं और धारा 498A के तहत अपराध के मूल तत्व भी प्रथम दृष्टया सामने नहीं आते।

चार्जशीट खारिज होने की वजह
कोर्ट का मानना है कि पुराने मामलों को दोबारा उठाने के लिए आपराधिक प्रक्रिया का सहारा लेना कानून की भावना के खिलाफ है। जब पति-पत्नी लंबे समय से अलग रह रहे हों और आरोपों में देरी हो, तो ऐसे मामलों में चार्जशीट पर संज्ञान लेना उचित नहीं माना जा सकता।

राजा भैया का पारिवारिक और राजनीतिक परिचय
जानकारी के अनुसार, रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का जन्म 31 अक्टूबर 1969 को कोलकाता में हुआ था। उनके पिता राजा उदय प्रताप सिंह अवध एस्टेट के शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके दादा पंत नगर कृषि विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति रहे और बाद में हिमाचल प्रदेश के दूसरे राज्यपाल बने। राजनीति में आने वाले रघुराज प्रताप सिंह अपने परिवार के पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने सक्रिय राजनीतिक करियर चुना।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।