टीचर को पसंद करता था 12वीं का छात्र, प्रपोजल रिजेक्ट होते ही काट दिए होंठ

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक महिला स्कूल शिक्षिका पर कक्षा 12 के एक छात्र ने बार-बार उत्पीड़न करने के बाद बेरहमी से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Feb 4, 2026 - 13:14
 0
टीचर को पसंद करता था 12वीं का छात्र, प्रपोजल रिजेक्ट होते ही काट दिए होंठ

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कोतवाली क्षेत्र में एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली महिला टीचर पर उसी स्कूल के कक्षा 12 के छात्र ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि छात्र ने पहले टीचर के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर उसके होंठ काट दिए। यह घटना 20 जनवरी को हुई, जिसकी रिपोर्ट अब शिक्षिका के भाई ने पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

स्कूल में ही शुरू हुई थी छेड़खानी की हरकतें
पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन आगरा रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। वहीं पढ़ने वाला कक्षा 12 का छात्र अखंड प्रताप लगातार उनकी बहन के साथ अश्लील हरकतें करता था। इस बात की शिकायत टीचर ने स्कूल में आयोजित पीटीएम के दौरान छात्र की मां से की थी। उस समय छात्र की मां ने भरोसा दिलाया था कि आगे ऐसी कोई हरकत नहीं होगी।

स्कूल बदलने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा
परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी छात्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। परेशान होकर टीचर ने आगरा रोड वाला स्कूल छोड़ दिया और मैनपुरी शहर के ज्योति रोड स्थित एक अन्य स्कूल में पढ़ाने लगीं। लेकिन आरोपी छात्र वहां भी पहुंचने लगा और आए दिन रास्ता रोककर परेशान करने और छेड़खानी करने लगा।

20 जनवरी को हुआ खौफनाक हमला
20 जनवरी को जब टीचर ज्योति रोड पर एक छात्र को पढ़ाने जा रही थीं, तभी पहले से घात लगाए बैठे अखंड प्रताप ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उसने हथियार के बल पर टीचर के होंठ छूने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने धारदार हथियार से चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे टीचर के दोनों होंठ कट गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल रेफर किया गया।

मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार
कोतवाली पुलिस ने शिक्षिका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी छात्र घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। साथ ही पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।