प्याज से बना घरेलू शैंपू बालों के लिए कितना फायदेमंद? जानिए पूरा नुस्खा

जानिए कैसे प्याज और रोजमेरी से बना घरेलू शैम्पू बालों का झड़ना, रूसी कम करने और बालों की प्राकृतिक वृद्धि में मदद कर सकता है।

Feb 4, 2026 - 12:25
 0  2
प्याज से बना घरेलू शैंपू बालों के लिए कितना फायदेमंद? जानिए पूरा नुस्खा

आजकल बालों के झड़ने, डैंड्रफ और कमजोर बालों की समस्या से बहुत से लोग परेशान हैं। इसी वजह से लोग नेचुरल और घरेलू उपायों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। बाजार में मिलने वाले कई हेयर केयर प्रोडक्ट्स में प्याज का इस्तेमाल किया जा रहा है। माना जाता है कि प्याज बालों को मजबूत और हेल्दी बनाने में मदद करती है। इसी बीच अमेरिका की कंटेंट क्रिएटर बेहेश्ते सादेघी का एक घरेलू शैंपू नुस्खा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। उन्होंने प्याज और रोजमेरी की पत्तियों से शैंपू बनाने का तरीका बताया है, जिसे लोग आजमा रहे हैं।

बालों के लिए क्यों फायदेमंद है प्याज
प्याज में सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये तत्व स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है। प्याज का रस डैंड्रफ की समस्या को कम करने में भी सहायक माना जाता है। यही वजह है कि आजकल प्याज कई हेयर ऑयल, शैंपू और सीरम में इस्तेमाल किया जा रहा है।

शैंपू बनाने के लिए क्या चाहिए
इस घरेलू शैंपू को बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती। इसमें प्याज, रोजमेरी की पत्तियां, ग्लिसरीन और कोई भी सामान्य शैंपू इस्तेमाल किया जाता है। सामग्री की मात्रा आप अपनी जरूरत के हिसाब से तय कर सकते हैं। यह नुस्खा पूरी तरह नेचुरल और घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

शैंपू बनाने की आसान विधि
सबसे पहले प्याज को छीलकर चार टुकड़ों में काट लें। अब इन टुकड़ों को रोजमेरी की पत्तियों के साथ मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीस लें। तैयार पेस्ट को एक साफ कपड़े में निकालें और दबाकर उसका रस निकाल लें। इसके बाद इस रस में अपनी पसंद का कोई भी शैंपू और थोड़ी मात्रा में ग्लिसरीन मिला लें। आपका घरेलू शैंपू तैयार है।

शैंपू का सही इस्तेमाल कैसे करें
बेहेश्ते सादेघी के अनुसार, जब भी आप बाल धोएं, इसी शैंपू का इस्तेमाल करें। चाहें तो शैंपू को आधे घंटे तक सिर में लगाकर छोड़ सकते हैं और फिर बाल धो लें। नियमित इस्तेमाल से बाल मजबूत, घने, लंबे और चमकदार दिख सकते हैं।

शैंपू के बताए गए फायदे
इंस्टाग्राम वीडियो के कैप्शन में बेहेश्ते सादेघी ने बताया कि लाल प्याज और रोजमेरी से बना यह शैंपू बालों की लंबाई बढ़ाने में मदद कर सकता है। इससे बालों का झड़ना कम हो सकता है, डैंड्रफ में राहत मिल सकती है और बालों की चमक बढ़ सकती है। साथ ही, ग्लिसरीन प्याज की तेज गंध को कम करने में भी मदद करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।