प्राची थी बॉस, बाकी मानती थीं उसकी बात… गाजियाबाद सुसाइड केस में पिता का खुलासा, दीवारों पर लिखे मिले खौफनाक शब्द

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। ऑनलाइन गेमिंग की लत और कोरियाई गेम के प्रभाव की जांच चल रही है।

Feb 4, 2026 - 11:18
Feb 4, 2026 - 11:59
 0
प्राची थी बॉस, बाकी मानती थीं उसकी बात… गाजियाबाद सुसाइड केस में पिता का खुलासा, दीवारों पर लिखे मिले खौफनाक शब्द

Uttar Pradesh News: तारीख 04 फरवरी 2026 की रात, समय करीब 2 बजे। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर की भारत सिटी सोसायटी अचानक दहल उठी। बी-1 टॉवर के फ्लैट नंबर 907 से किसी के गिरने की तेज आवाज आई। लोग जब नीचे पहुंचे तो नजारा दिल दहला देने वाला था। तीन नाबालिग लड़कियां खून से सनी हालत में पड़ी थीं। बच्चियों के माता-पिता यह दृश्य देखकर सन्न रह गए। मामला आत्महत्या का था। पुलिस को सूचना दी गई और जांच शुरू हुई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

9वीं मंजिल से छलांग, मौके पर मौत
पुलिस के अनुसार, तीनों बहनों ने सोसायटी की 9वीं मंजिल से छलांग लगाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बच्चियों की पहचान निशिका 16 वर्ष, प्राची 14 वर्ष और पाखी 12 वर्ष के रूप में हुई। तीनों सगी बहनें थीं और अपने माता-पिता के साथ इसी फ्लैट में रहती थीं।

पिता ने बताई पूरी कहानी
बच्चियों के पिता चेतन ने पुलिस को बताया कि तीनों बेटियों को मोबाइल पर ऑनलाइन गेम्स की गंभीर लत थी। वे कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थीं और हमेशा कोरिया जाने की बात करती थीं। पिछले कुछ समय से उन्होंने बेटियों के मोबाइल इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। चेतन ने बताया कि तीनों दो साल से स्कूल नहीं जा रही थीं और पढ़ाई में कमजोर थीं। जिस रात घटना हुई, माता-पिता सो रहे थे और बेटियां उनके मोबाइल लेकर अपने कमरे में बंद हो गई थीं।

एक थी बॉस, बाकी मानती थीं हुकुम
पिता के मुताबिक, प्राची खुद को बॉस मानती थी और निशिका व पाखी उसकी हर बात मानती थीं। तीनों फोन के बिना खाना तक नहीं खाती थीं। साथ-साथ टॉयलेट जाती थीं और एक ही कमरे में सोती थीं। वे मोबाइल गेम्स में पूरी तरह डूबी हुई थीं। तीनों अलग-अलग कक्षाओं में थीं, लेकिन परीक्षा में फेल होने के बाद स्कूल जाना छोड़ चुकी थीं।

सुसाइड नोट और डायरी में क्या मिला
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट और डायरी मिली। सुसाइड नोट में लिखा था, True Life Story। इस डायरी में जो लिखा है, वह सच है। Read Now। नीचे रोती हुई तस्वीर बनी थी और लिखा था, I’m Really Sorry Papa। डायरी में साफ शब्दों में लिखा था, We Love Korean Games। कमरे की दीवारों पर भी लिखा मिला, Make me a heart of broken। I am very alone।

पुलिस जांच और ऑनलाइन गेमिंग की भूमिका
डीसीपी गाजियाबाद निमिष पाटिल ने बताया कि लड़कियों के पास खुद के मोबाइल नहीं थे। वे माता-पिता के फोन पर ही ऑनलाइन गेम खेलती थीं। फोन पर पाबंदी लगने से वे मानसिक रूप से आहत हो गई थीं। परिवार के सभी मोबाइल फोनों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।