एक शिकायत और पूरा गांव आरोपी… 210 ब्राह्मणों पर SC-ST एक्ट, जो गांव में नहीं रहते वो भी नामजद

बिहार के दरभंगा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां धन और जमीन के विवाद को लेकर एक गांव के पूरे ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।

Feb 5, 2026 - 11:23
 0
एक शिकायत और पूरा गांव आरोपी… 210 ब्राह्मणों पर SC-ST एक्ट, जो गांव में नहीं रहते वो भी नामजद

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पूरे गांव के ब्राह्मण समाज के लोगों पर एक साथ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। यह मामला कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव का है। साल 2026 की शुरुआत में सामने आई यह घटना सिस्टम और कानून की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े कर रही है। पैसे के लेन-देन और जमीन से जुड़े पुराने विवाद ने यहां ऐसा रूप ले लिया कि पूरे गांव का एक समाज ही अभियुक्त बना दिया गया।

एक शिकायत और कटघरे में पूरा गांव
जानकारी के मुताबिक, हरिनगर गांव के निवासी अशर्फी पासवान ने थाने में शिकायत देकर करीब 70 ब्राह्मणों को नामजद किया है, जबकि लगभग 150 लोगों को अज्ञात अभियुक्त बनाया गया है। यानी एक ही एफआईआर में पूरे गांव के ब्राह्मण समाज को आरोपी बना दिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से शोषण और मारपीट की। इस मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

31 जनवरी की रात हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि 31 जनवरी की रात पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हुआ था। यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। इस घटना में महिलाओं और एक बच्ची समेत कई लोग घायल हो गए। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद अशर्फी पासवान ने एससी-एसटी एक्ट के तहत पूरे ब्राह्मण समाज के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

पुराना भुगतान विवाद बना झगड़े की वजह
आवेदन में यह भी बताया गया है कि वर्ष 2015 में विक्रम पासवान के बड़े भाई कैलाश पासवान ने हरिनगर गांव के ही निवासी हेमंत झा के मकान का निर्माण कराया था। मकान निर्माण के एवज में करीब ढाई लाख रुपये का भुगतान अब तक नहीं हुआ। कई बार पैसे की मांग करने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर हेमंत झा और उनके साथ श्रीनाथ झा, पंकज झा, ओमप्रकाश झा, सुमित झा सहित अन्य लोग एकजुट होकर अशर्फी पासवान के घर पहुंचे और हमला किया।

पुलिस जांच में जुटी, गांव में बढ़ी सुरक्षा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मारपीट की घटना में 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मामले में अब तक 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालात फिलहाल तनावपूर्ण हैं, लेकिन नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। इस अनोखे मामले को राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो नामक एक एनजीओ ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।