Budget 2026 के बाद आम आदमी की जेब पर क्या असर, जानिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा

केंद्रीय बजट 2026 में दवाओं, स्मार्टफोन, खेल के सामान और चमड़े के सामान पर राहत दी गई है, जबकि सिगरेट और तंबाकू महंगे हो गए हैं। पूरी जानकारी जानें।

Feb 1, 2026 - 13:12
 0
Budget 2026 के बाद आम आदमी की जेब पर क्या असर, जानिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार 1 फरवरी को संसद में अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया। बजट भाषण खत्म होते ही आम लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब रोजमर्रा की कौन-सी चीजें सस्ती होंगी और किन पर खर्च बढ़ेगा। बजट 2026 में सरकार ने जहां कुछ चीजों को महंगा कर राजस्व बढ़ाने की कोशिश की है, वहीं कई ऐसे फैसले भी लिए हैं जिनसे आम जनता को सीधी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य, मैन्युफैक्चरिंग और खेल से जुड़े सेक्टर पर खास फोकस रखा गया है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि बजट के बाद आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा।

सिगरेट, तंबाकू और शराब पर बढ़ा बोझ
बजट 2026 में सिगरेट और तंबाकू उत्पादों को महंगा कर दिया गया है। सरकार ने इन पर टैक्स और एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। अब इन उत्पादों पर 40 प्रतिशत जीएसटी के साथ अतिरिक्त सेस और एक्साइज शुल्क लगेगा। इसके अलावा सिगरेट पर प्रति स्टिक शुल्क भी लागू किया गया है। इसका सीधा असर यह होगा कि धूम्रपान करने वालों को अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। वहीं शराब स्क्रैप और खनिजों की बिक्री पर टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स यानी TCS की दर 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 2 प्रतिशत कर दी गई है।

इलाज होगा सस्ता, मरीजों को राहत
सरकार ने स्वास्थ्य सेक्टर को प्राथमिकता देते हुए डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाओं को सस्ता करने का ऐलान किया है। इससे इलाज का खर्च घटेगा और लाखों मरीजों को सीधा फायदा मिलेगा। सरकार का मानना है कि इससे स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों की पहुंच में आएंगी।

स्मार्टफोन और टैबलेट हो सकते हैं सस्ते
मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए देश में बने स्मार्टफोन और टैबलेट पर राहत दी गई है। बजट के बाद इन इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की कीमतों में कमी आने की संभावना है। इससे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा और ग्राहकों को सस्ती दरों पर नई तकनीक मिलेगी।

खेल और चमड़े के सामान पर राहत
बजट में खेल उपकरणों को सस्ता करने पर जोर दिया गया है। क्रिकेट, फुटबॉल और बैडमिंटन जैसे खेलों का सामान अब ज्यादा किफायती हो सकता है। इसके साथ ही चमड़े से बने जूते, बैग और अन्य लेदर उत्पादों की कीमतों में भी गिरावट आने की उम्मीद है। कुल मिलाकर बजट 2026 को आम आदमी को राहत देने और विकास को गति देने वाला बजट माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।