वॉर्म-अप मैच में दर्द से कराहे हर्षित राणा, ND vs USA मैच से पहले फिटनेस ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम को चोटों की चिंता सता रही है क्योंकि तेज गेंदबाज हर्षित राणा दक्षिण अफ्रीका के साथ हुए वार्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं।

Feb 5, 2026 - 09:24
 0
वॉर्म-अप मैच में दर्द से कराहे हर्षित राणा, ND vs USA मैच से पहले फिटनेस ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

Harshit Rana Injury Before T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक खिलाड़ियों की चोट भारतीय टीम की तैयारियों पर असर डाल रही है। अब इस चिंता की लिस्ट में तेज गेंदबाज हर्षित राणा का नाम भी जुड़ गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म अप मैच में हर्षित राणा चोटिल हो गए, जिसके बाद मैदान पर उनकी हालत देखकर टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों की टेंशन बढ़ गई। घुटने में चोट के कारण उन्हें चलने में भी काफी परेशानी होती दिखी, जिससे ओपनिंग मैच से पहले सवाल खड़े हो गए हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में लगी चोट
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का वॉर्म अप मैच 4 फरवरी को नवी मुंबई में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया। लेकिन जीत के बावजूद टीम इंडिया के लिए यह मैच पूरी तरह राहत भरा नहीं रहा। इसी मुकाबले के दौरान हर्षित राणा को घुटने में चोट लग गई। चोट इतनी तकलीफदेह थी कि वह बड़ी मुश्किल से अपना एक ओवर पूरा कर पाए। उस ओवर में उन्होंने 16 रन दिए।

रन-अप रोकना पड़ा, लंगड़ाते हुए लौटे बाहर
Sportstar की रिपोर्ट के मुताबिक, हर्षित राणा को अपने एक ही ओवर में दो बार रन-अप रोकना पड़ा। इसके बाद वह अपना घुटना पकड़ते हुए लंगड़ाते नजर आए। मैदान से बाहर जाते समय उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिसने टीम इंडिया की चिंता और बढ़ा दी। फिलहाल उनकी चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

चोट गंभीर हुई तो बढ़ सकती है मुश्किल
अगर हर्षित राणा की चोट गंभीर साबित होती है, तो यह टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका हो सकता है। हर्षित गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी उपयोगी खिलाड़ी माने जाते हैं। ऐसे में T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उनका बाहर होना टीम संतुलन को प्रभावित कर सकता है।

पहले से चोटों से परेशान है टीम इंडिया
हर्षित राणा से पहले टीम इंडिया वॉशिंगटन सुंदर की चोट से पहले ही जूझ रही है। सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में चोट लगी थी और तब से वह टीम से बाहर हैं। हालांकि रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वह समय रहते फिट हो सकते हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तिलक वर्मा हाल ही में फिट होकर लौटे हैं। वहीं अक्षर पटेल भी उंगली की चोट से उबर चुके हैं और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में उन्होंने एक ओवर में 2 रन देकर 1 विकेट लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।