महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में 27 घंटे लगातार दर्शन, मंदिर प्रशासन ने जारी किया पूरा शेड्यूल

काशी विश्वनाथ मंदिर ने महाशिवरात्रि 2026 की आरती और दर्शन का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। श्रद्धालुओं को 27 घंटे तक लगातार दर्शन का अवसर मिलेगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ 12 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

Feb 5, 2026 - 11:48
 0
महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में 27 घंटे लगातार दर्शन, मंदिर प्रशासन ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Uttar Pradesh News: महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने बाबा विश्वनाथ की आरती और दर्शन-पूजन का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। 15 फरवरी को मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं के काशी पहुंचने की संभावना है। इसी को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था, आरती का समय और सुरक्षा इंतजाम पहले ही स्पष्ट कर दिए हैं। इस बार श्रद्धालुओं को लगातार 27 घंटे तक बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन का अवसर मिलेगा। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन दोनों मिलकर इस महापर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी में जुटे हैं।

मंगला आरती से होगी शुरुआत, रातभर खुला रहेगा गर्भगृह
मंदिर प्रशासन के अनुसार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती सुबह 2:15 बजे शुरू होगी और 3:15 बजे संपन्न होगी। इसके बाद 3:30 बजे से गर्भगृह के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसी समय से दर्शन-पूजन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो बिना किसी रुकावट के 16 फरवरी की सुबह 6:30 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान भक्त लगातार बाबा के दर्शन कर सकेंगे।

चार प्रहर की विशेष आरती, परंपरागत आरतियां नहीं होंगी
महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में परंपरा के अनुसार सप्तऋषि आरती, भोग आरती और शयन आरती नहीं होगी। इनके स्थान पर चार प्रहर की विशेष आरती कराई जाएगी। प्रथम प्रहर की आरती की तैयारी रात 9:30 बजे से शुरू होगी और यह रात 10 बजे से रात 12:30 बजे तक चलेगी। इसके बाद द्वितीय प्रहर की आरती रात 1:30 से 2:30 बजे तक, तृतीय प्रहर की आरती सुबह 3:30 से 4:30 बजे तक और चतुर्थ प्रहर की आरती सुबह 5 बजे से 6:15 बजे तक संपन्न होगी। 16 फरवरी को मंगला आरती नहीं होगी।

12 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
मंदिर प्रशासन का अनुमान है कि इस बार महाशिवरात्रि पर 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम पहुंच सकते हैं। भारी भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जाएगी। पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है और पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के बाबा के दर्शन कर सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।