जब सरकार से उम्मीद नहीं तो बजट से क्या उम्मीद करें… अखिलेश यादव ने कसा BJP पर तंज

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्रीय बजट 2026 की आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि इससे केवल कुछ ही लोगों को फायदा होगा जबकि गरीबों, किसानों, युवाओं, पर्यावरण और रोजगार के मुद्दों की अनदेखी की गई है।

Feb 1, 2026 - 12:12
 0
जब सरकार से उम्मीद नहीं तो बजट से क्या उम्मीद करें… अखिलेश यादव ने कसा BJP पर तंज

Akhilesh Yadav on Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर सियासत तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब मौजूदा सरकार से ही किसी तरह की उम्मीद नहीं बची है, तो उसके बजट से भी आम जनता को कोई राहत मिलने की आशा नहीं की जा सकती। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि अब तक पेश किए गए सभी बजट केवल गिने-चुने लोगों के फायदे के लिए बनाए गए हैं, जबकि गरीब, किसान और युवा लगातार नजरअंदाज होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बजट आम आदमी की समझ से बाहर हैं।

सिर्फ चुनिंदा लोगों को बजट का फायदा
सपा प्रमुख ने कहा कि असली बजट वही होता है, जिसे देखने के बाद गरीब और जरूरतमंद के चेहरे पर खुशी दिखे। लेकिन भाजपा सरकार के बजट का मकसद केवल कुछ खास लोगों की तरक्की और मुनाफा तय करना बनकर रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट के जरिए सरकार अपने करीबी लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत करती है, जबकि आम जनता की स्थिति जस की तस बनी रहती है। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में लोगों को सोने के बजाय लोहे पर पीतल चढ़ाकर गहने बनाने पड़ेंगे।

पुराने वादों और स्मार्ट सिटी पर सवाल
अखिलेश यादव ने भाजपा को उसका पुराना घोषणापत्र याद दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार को खुद यह बताना चाहिए कि उसके बड़े-बड़े वादों का क्या हुआ। स्मार्ट सिटी योजना पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि शहरों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर बड़े दावे किए गए, लेकिन हकीकत यह है कि कई जगह खराब पानी पीने से लोगों की जान तक चली गई। उन्होंने पूछा कि अगर यही विकास है, तो आम आदमी को इसका क्या लाभ मिला।

पर्यावरण, किसान और रोजगार पर सरकार घिरी
पर्यावरण और स्वास्थ्य के मुद्दे पर भी अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सरकार को यह जवाब देना पड़ता है कि देश की हवा इतनी खराब है कि निवेश तक प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि खराब हवा के कारण कितने लोगों की जान जा रही है और सरकार इस पर क्या कर रही है। किसानों को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि आय दोगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन जमीनी सच्चाई बिल्कुल अलग है। उन्होंने पूछा कि क्या वाकई किसानों की आय दोगुनी हुई है। इसी तरह युवाओं के रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार पर झूठे दावे करने का आरोप लगाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।