सस्ती दवाइयां, आसान TDS और नया टैक्स एक्ट – Budget 2026 की जानिए 10 बड़ी बातें

केंद्रीय बजट 2026 में 1 अप्रैल से नया आयकर अधिनियम, छोटे करदाताओं के लिए कर राहत, सस्ती दवाएं, निर्यात प्रोत्साहन और अनिवासी भारतीयों और विदेशी संपत्तियों के लिए सरल नियम पेश किए गए हैं।

Feb 1, 2026 - 12:30
 0
सस्ती दवाइयां, आसान TDS और नया टैक्स एक्ट – Budget 2026 की जानिए 10 बड़ी बातें

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2026 पेश कर दिया है। इस बजट में सरकार ने प्रत्यक्ष कर, कस्टम और सेंट्रल एक्साइज से जुड़े कई बड़े बदलावों का ऐलान किया है। सरकार का साफ कहना है कि इन फैसलों का मकसद टैक्स सिस्टम को आसान बनाना, आम लोगों को राहत देना और देश में कारोबार को बढ़ावा देना है। बजट में नौकरीपेशा, छोटे करदाता, मरीज, उद्योग और एनआरआई सभी वर्गों को ध्यान में रखने की कोशिश की गई है। खास बात यह है कि कई प्रक्रियाओं को ऑटोमेटेड बनाकर लोगों को दफ्तरों के चक्कर से छुटकारा दिलाने पर जोर दिया गया है।

1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट
सरकार 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स एक्ट लागू करने जा रही है। इसका नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा। यह कानून जुलाई 2024 में पेश किया गया था। नए एक्ट का मकसद टैक्स कानून को सरल भाषा में तैयार करना है, ताकि आम आदमी भी इसे आसानी से समझ सके। इनकम टैक्स रिटर्न भरना आसान होगा और फॉर्म भी कम जटिल होंगे। गलत जानकारी देने पर 100 प्रतिशत तक जुर्माना लगेगा, लेकिन ज्यादातर मामलों में आपराधिक कार्रवाई की जगह सिर्फ जुर्माना ही लगाया जाएगा।

छोटे करदाताओं को सीधी राहत
अब छोटे टैक्सपेयर्स को जीरो डिडक्शन सर्टिफिकेट के लिए इनकम टैक्स ऑफिस नहीं जाना पड़ेगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमेटेड होगी। सिस्टम खुद पात्रता जांचेगा और सर्टिफिकेट जारी करेगा। वहीं, 50 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति खरीदने पर लगने वाला 1 प्रतिशत टीडीएस अब पैन-आधारित चालान से जमा किया जा सकेगा, जिससे प्रक्रिया और आसान हो जाएगी।

दवाइयों और इलाज पर बड़ी राहत
सरकार ने कैंसर की 17 दवाओं और 7 अन्य गंभीर बीमारियों की दवाओं पर कस्टम ड्यूटी कम कर दी है। इससे इन बीमारियों का इलाज सस्ता होने की उम्मीद है और मरीजों को सीधा फायदा मिलेगा।

कपड़ा, चमड़ा और निर्यात को बढ़ावा
चमड़ा और टेक्सटाइल सेक्टर के लिए ड्यूटी-फ्री एक्सपोर्ट इंसेंटिव को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 3 प्रतिशत कर दिया गया है। यह छूट सिंथेटिक उत्पादों पर भी लागू होगी, जिससे भारतीय निर्यातकों की वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

ऊर्जा, रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स पर फोकस
लिथियम-आयन बैटरी, सोलर सेक्टर, न्यूक्लियर पावर और बायोगैस से जुड़े उत्पादों पर कस्टम और एक्साइज ड्यूटी में राहत दी गई है। रक्षा और नागरिक विमानन के पुर्जों पर भी कस्टम ड्यूटी में बदलाव किया गया है। उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स में अब सिर्फ आयातित पुर्जों पर ही ड्यूटी लगेगी।

एनआरआई और विदेशी संपत्ति से जुड़े नियम आसान
विदेशी संपत्ति की जानकारी देने के लिए छात्रों और टेक प्रोफेशनल्स को 6 महीने का समय मिलेगा। विदेशी संपत्ति पर कर-मुक्त सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 24 लाख रुपये कर दी गई है। एनआरआई को अब भारत में संपत्ति बेचने के लिए TAN की जरूरत नहीं होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।