बालों के झड़ने और ग्रोथ की समस्या में कारगर बताया जा रहा अमरूद की पत्तियों का घरेलू नुस्खा
अमरूद के पत्तों से बालों का घरेलू नुस्खा जानें। जानिए कैसे अमरूद के पत्ते बालों का झड़ना कम कर सकते हैं और बालों की ग्रोथ बढ़ा सकते हैं, वो भी एक आसान घरेलू उपाय से।
आज के समय में बालों का झड़ना, टूटना और सही तरीके से न बढ़ पाना एक आम समस्या बन चुकी है। महिलाएं हों या पुरुष, हर उम्र के लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं। लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स, तेल और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक घरेलू नुस्खा काफी चर्चा में है। कंटेंट क्रिएटर परमजीत कौर ने अमरूद की पत्तियों से जुड़ा एक आसान उपाय बताया है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि इससे हेयर फॉल कम होता है और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है।
बाल झड़ने के पीछे क्या हैं आम कारण
बाल झड़ने की समस्या के पीछे कोई एक कारण नहीं होता। इसके कई कारण हो सकते हैं। जेनेटिक कारणों की वजह से कई लोगों में कम उम्र में ही बाल झड़ने लगते हैं। इसके अलावा हार्मोनल बदलाव, ज्यादा तनाव, सही पोषण की कमी और बार-बार हार्ड हेयर स्टाइलिंग भी बालों को कमजोर बना देती है। यही वजह है कि बाल धीरे-धीरे टूटने और झड़ने लगते हैं।
अमरूद की पत्तियों को लेकर क्या कहती हैं परमजीत कौर
परमजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा है कि अमरूद की पत्तियां अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि ये बालों, त्वचा और सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। उनका कहना है कि सही तरीके से इस्तेमाल करने पर अमरूद की पत्तियां बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकती हैं।
अमरूद की पत्तियां बालों के लिए क्यों फायदेमंद हैं
अमरूद की पत्तियों में विटामिन बी और विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये बालों की जड़ों यानी हेयर फॉलिकल्स को पोषण देते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण डैंड्रफ कम करने में भी मदद करते हैं। इससे बालों का झड़ना कम हो सकता है और नई ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है।
अमरूद की पत्तियों का नुस्खा कैसे बनाएं
इस नुस्खे के लिए 8 से 10 अमरूद की पत्तियों को अच्छे से धो लें। एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें ये पत्तियां डालकर उबालें। पानी को तब तक उबालें, जब तक उसका रंग हल्का पीला न हो जाए। इसके बाद पानी को छान लें और ठंडा करके स्प्रे बोतल में भर लें।
कैसे करें इस नुस्खे का इस्तेमाल
इस पानी को स्कैल्प पर लगाएं और 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद इसे करीब 30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर सामान्य पानी से सिर धो लें। परमजीत कौर के अनुसार, इस नुस्खे को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0