रास्ता नहीं मिला तो सड़क पर ही कर दिया अंतिम संस्कार, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

बिहार के वैशाली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां अतिक्रमण के कारण रास्ता अवरुद्ध होने की वजह से एक महादलित परिवार ने एक बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार सड़क पर ही कर दिया।

Jan 30, 2026 - 11:23
Jan 30, 2026 - 11:32
 0
रास्ता नहीं मिला तो सड़क पर ही कर दिया अंतिम संस्कार, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Bihar News:  बिहार के वैशाली जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महादलित परिवार को अंतिम संस्कार के लिए रास्ता नहीं मिला तो आक्रोश में आकर बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार सड़क पर ही कर दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के सोन्धो मुबारकपुर मांझी टोला का है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

दुकानदारों के अतिक्रमण से बंद है आने-जाने का रास्ता
स्थानीय लोगों के अनुसार सोन्धो मुबारकपुर मांझी टोला के महादलित परिवारों के पास आने-जाने का कोई पक्का रास्ता नहीं है। श्मशान घाट तक जाने वाले पारंपरिक रास्ते पर स्थानीय दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। लंबे समय से रास्ता बंद होने की शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी रास्ते से शव ले जाने में परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शव ले जाने से रोका गया, सड़क पर हुआ अंतिम संस्कार
परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग महिला की मौत के बाद जब शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में दुकानदारों ने आगे बढ़ने से मना कर दिया। काफी कहासुनी के बाद भी रास्ता नहीं दिया गया। मजबूरी और गुस्से में आए परिजनों और ग्रामीणों ने बीच सड़क पर ही लकड़ियां सजाईं और वहीं शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह घटना सोन्धो वासदेव गांव से शव लेकर मुबारकपुर के मांझी टोला के पास पहुंचने पर हुई।

सड़क पर आग से बाधित हुआ यातायात
बीच सड़क पर शव जलाए जाने के कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाया गया और सड़क को साफ कराया गया। इसके बाद जाकर यातायात को बहाल किया जा सका।

अतिक्रमण हटाने की मांग पर अड़े लोग
घटना की जानकारी मिलने पर जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों और महादलित परिवारों की साफ मांग है कि सड़क से अतिक्रमण हटाया जाए और श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता तुरंत खुलवाया जाए। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो ऐसे हालात दोबारा बन सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।