यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल… 24 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, प्रवीण कुमार बने लखनऊ जोन के ADG

उत्तर प्रदेश सरकार ने एडीजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारियों सहित 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। कानून व्यवस्था और प्रशासन को मजबूत करने के लिए यह बड़ा फेरबदल किया गया है।

Feb 5, 2026 - 14:33
 0
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल… 24 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, प्रवीण कुमार बने लखनऊ जोन के ADG

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद द्वारा जारी किए गए हैं। इस तबादला सूची में मुख्यालय स्तर के बड़े पदों से लेकर जिलों और कमिश्नरेट तक अहम जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सरकार का उद्देश्य अपराध नियंत्रण को और मजबूत करना, प्रशासनिक समन्वय बेहतर बनाना और संवेदनशील क्षेत्रों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती करना बताया जा रहा है। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को पदोन्नति भी दी गई है, जबकि 11 जिलों के एसपी और एसएसपी भी बदले गए हैं।

लखनऊ जोन और मुख्यालय में अहम बदलाव
इस तबादले के तहत लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत पांडे को पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं, मुख्यालय लखनऊ नियुक्त किया गया है। वर्ष 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडे अपनी सख्त कार्यशैली और त्वरित निर्णयों के लिए जाने जाते हैं। वहीं अयोध्या परिक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार को लखनऊ जोन का नया एडीजी बनाया गया है। इसके अलावा के.एस. इमैन्युअल को आर्थिक अपराध शाखा से हटाकर डीजीपी का जीएसओ नियुक्त किया गया है। सोमेन बर्मा को मिर्जापुर के एसपी पद से प्रमोट कर डीआईजी, अयोध्या रेंज बनाया गया है। रामनगरी की संवेदनशीलता को देखते हुए यह तैनाती काफी अहम मानी जा रही है।

कमिश्नरेट और रेंज स्तर पर फेरबदल
विनोद कुमार को कानपुर कमिश्नरेट से हटाकर डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं आलोक प्रियदर्शी को गाजियाबाद से वाराणसी कमिश्नरेट का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। राज करन नैय्यर को गोरखपुर से गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजा गया है। संकल्प शर्मा और विपिन टाडा को मिर्जापुर और मेरठ से स्थानांतरित कर कानपुर कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अभिषेक यादव को पीलीभीत से डीआईजी एटीएस लखनऊ भेजा गया है।

जिलों के एसपी-एसएसपी बदले
डॉ. कौस्तुभ को जौनपुर से गोरखपुर का एसएसपी बनाया गया है, जबकि अविनाश पांडे को मेरठ का एसएसपी नियुक्त किया गया है। अभिनंदन को बस्ती से सहारनपुर का एसएसपी बनाया गया है। चारू निगम को सुल्तानपुर का एसपी और डॉ. ख्याति गर्ग को लखीमपुर खीरी का एसपी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा यशवीर सिंह को बस्ती, कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर, अपर्णा रजत कौशिक को मिर्जापुर, रवि कुमार को रायबरेली और सुकीर्ति माधव को पीलीभीत का एसपी बनाया गया है। सर्वानन टी को अमेठी का एसपी नियुक्त किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।