‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर: OTT की कल्ट सीरीज बनेगी फिल्म, रिलीज डेट का ऐलान

मिर्जापुर वेब सीरीज अब 'मिर्जापुर द मूवी' के नाम से सिनेमाघरों में आ रही है। यह फिल्म पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु के साथ 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।

Feb 5, 2026 - 11:09
 0  2
‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर: OTT की कल्ट सीरीज बनेगी फिल्म, रिलीज डेट का ऐलान

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आते ही दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। गालियों से भरे दमदार डायलॉग, सत्ता की अंधी लड़ाई, खून-खराबा और यादगार किरदारों ने इस सीरीज को एक अलग पहचान दी। हर सीजन के साथ इसका क्रेज बढ़ता गया और इसने रिकॉर्डतोड़ व्यूअरशिप हासिल की। अब दर्शकों के इसी जबरदस्त प्यार को देखते हुए मेकर्स ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बनाने का बड़ा फैसला लिया है। फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

कब रिलीज होगी ‘मिर्जापुर: द मूवी’
अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट अपनी सबसे लोकप्रिय फ्रैंचाइजी ‘मिर्जापुर’ को पहली बार थिएटर में लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म मिर्जापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी कहानी दिखाएगी। फिल्म को एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं। निर्देशन की जिम्मेदारी गुरमीत सिंह ने संभाली है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में नजर आएगी दमदार स्टारकास्ट
फिल्म में दर्शकों को वही रॉ और खतरनाक मिर्जापुर की दुनिया देखने को मिलेगी, लेकिन इस बार पहले से कहीं बड़े स्केल पर। पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में नजर आएंगे। अली फजल गुड्डू पंडित के रूप में वापसी करेंगे और सबसे खास बात यह है कि दिव्येंदु का फेमस किरदार मुन्ना भैया भी फिल्म में नजर आएगा। इनके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

कहानी को लेकर बना हुआ है सस्पेंस
फिल्म की कहानी को लेकर फिलहाल मेकर्स ने कोई ठोस जानकारी साझा नहीं की है। इंडस्ट्री से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म या तो वेब सीरीज की शुरुआत की कहानी यानी प्रीक्वल हो सकती है या फिर उसी टाइमलाइन की कोई बड़ी और अहम घटना दिखा सकती है। इतना तय है कि सत्ता की जंग, खून-खराबा और मिर्जापुर की गद्दी के लिए पहले से ज्यादा खतरनाक खेल देखने को मिलेगा। बड़े पर्दे पर मिर्जापुर का भौकाल और भी ज्यादा दमदार होने वाला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।