कहीं आपकी ये आदतें तो नहीं बना रहीं बाल झड़ने की वजह… आयुर्वेद ने बताईं बड़ी गलतियां

आयुर्वेद बताता है कि गलत तरीके से तेल लगाने से बाल कमजोर हो सकते हैं। स्वस्थ बालों के लिए आम गलतियाँ, सही तेल, सही मात्रा और सबसे अच्छा समय जानें।

Feb 4, 2026 - 17:06
 0  0
कहीं आपकी ये आदतें तो नहीं बना रहीं बाल झड़ने की वजह… आयुर्वेद ने बताईं बड़ी गलतियां

बालों की देखभाल को आयुर्वेद में बहुत अहम माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार बाल सिर्फ सुंदरता का हिस्सा नहीं होते, बल्कि यह व्यक्ति की सेहत और जीवनशैली को भी दर्शाते हैं। आज के समय में बाल झड़ना, रूखापन और कमजोर बाल आम समस्या बन चुकी है। ज्यादातर लोग बालों में तेल तो लगाते हैं, लेकिन सही तरीका न अपनाने की वजह से उन्हें इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता। आयुर्वेद कहता है कि हर व्यक्ति की शारीरिक प्रकृति अलग होती है और उसी के अनुसार बालों की देखभाल भी होनी चाहिए। सही तेल, सही मात्रा और सही समय का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

ज्यादा तेल लगाना बन सकता है नुकसानदायक
बालों में बहुत ज्यादा तेल लगाना सबसे आम गलती मानी जाती है। लोग सोचते हैं कि ज्यादा तेल लगाने से बाल ज्यादा मजबूत होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। जरूरत से ज्यादा तेल लगाने से बाल चिपचिपे हो जाते हैं और स्कैल्प में गंदगी जमने लगती है। आयुर्वेद के अनुसार, उतना ही तेल लगाना चाहिए जितना बालों की जड़ों तक आसानी से पहुंच सके। हल्की मात्रा में तेल लगाने से ही बालों को सही पोषण मिलता है।

बहुत गर्म तेल से बचना जरूरी
कई लोग तेल को ज्यादा गर्म करके लगाते हैं, जो बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बहुत गर्म तेल से स्कैल्प की नमी खत्म हो जाती है और बाल टूटने लगते हैं। तेल को सिर्फ हल्का गुनगुना करना चाहिए। इससे बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचता है और बाल मजबूत व चमकदार बनते हैं।

रातभर तेल लगाकर सोना सही नहीं
पहले के समय में लोग रातभर तेल लगाकर सोते थे, लेकिन आज के प्रदूषित माहौल में यह सही तरीका नहीं माना जाता। रातभर तेल लगे रहने से धूल और गंदगी सिर में जम सकती है, जिससे खुजली या संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। बेहतर है कि तेल लगाने के बाद हल्की मालिश करें और लगभग आधे घंटे में बाल धो लें।

रोज तेल लगाने की आदत भी गलत
अक्सर लोग हर दिन तेल लगाते हैं, लेकिन आयुर्वेद इसे सही नहीं मानता। रोज तेल लगाने से स्कैल्प की प्राकृतिक तेल बनाने की क्षमता कमजोर हो जाती है। सप्ताह में दो या तीन बार तेल लगाना पर्याप्त होता है।

सही तेल का चुनाव है सबसे अहम
हर व्यक्ति के बालों की जरूरत अलग होती है। सूखे और कमजोर बालों के लिए नारियल, बादाम और आंवला तेल फायदेमंद माने जाते हैं। तैलीय बालों के लिए जैतून या अरंडी का तेल बेहतर होता है। गलत तेल का इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।