अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन… योगी के मंत्री को रोकने वाले BJP विधायक पर पिता की सख्त नसीहत

महोबा में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत द्वारा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के काफिले को रोके जाने के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। उनके पिता और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अहंकार को खतरनाक बताया और विवेकपूर्ण व्यवहार अपनाने का आग्रह किया।

Feb 5, 2026 - 14:07
 0
अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन… योगी के मंत्री को रोकने वाले BJP विधायक पर पिता की सख्त नसीहत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोके जाने के मामले ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। इस विवाद को लेकर चरखारी से बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत के बयानों ने आग में घी डालने का काम किया। विधायक ने यहां तक कह दिया कि वह मंत्री ही नहीं, मुख्यमंत्री का भी काफिला रोक सकते हैं। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। अब इस पूरे मामले पर विधायक के पिता और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसने इस विवाद को नया मोड़ दे दिया है।

विधायक के बयान से बढ़ा विवाद
महोबा में हुए इस घटनाक्रम के बाद बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत का बयान चर्चा में आ गया। उन्होंने खुले तौर पर कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह मुख्यमंत्री का भी रास्ता रोक देंगे। इस बयान के बाद पार्टी के भीतर असहज स्थिति बन गई। विपक्ष ने भी इस मुद्दे को हाथोंहाथ लिया और बीजेपी में अंदरूनी टकराव का आरोप लगाया।

पिता गंगाचरण राजपूत ने की बेटे की पैरवी
इस पूरे विवाद पर अब बृजभूषण राजपूत के पिता और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत सामने आए हैं। उन्होंने अपने बेटे का बचाव करते हुए सोशल मीडिया पर दो पोस्ट साझा कीं। गंगाचरण राजपूत ने लिखा कि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। चाहे वह जप, तप या यश-कीर्ति का ही क्यों न हो। उन्होंने ईश्वर से अपने बेटे को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की और यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति पार्टी से बड़ा नहीं हो सकता।

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले महोबा में चरखारी सीट से बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपने समर्थकों के साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोक लिया था। मंत्री एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच सार्वजनिक रूप से तीखी बहस हुई थी। विधायक जल जीवन मिशन से जुड़ी जनसमस्याओं को उठाने की बात कह रहे थे, लेकिन मामला बढ़ गया और हंगामे का रूप ले लिया।

राजनीतिक हलकों में डैमेज कंट्रोल की चर्चा
इस घटना के बाद पार्टी हाईकमान भी नाराज बताया जा रहा है। वहीं गंगाचरण राजपूत की सोशल मीडिया पोस्ट को राजनीतिक जानकार डैमेज कंट्रोल की कोशिश के रूप में देख रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बेटे के आक्रामक रुख से पार्टी को हो रहे नुकसान को देखते हुए पिता ने यह सार्वजनिक बयान दिया है। फिलहाल यह मामला प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।