उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे पर पूरी तरह बैन, अब मौत हुई तो सीधे हत्या का केस होगा दर्ज

उत्तर प्रदेश सरकार ने चीनी मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने सख्त कार्रवाई और मौत होने पर हत्या के आरोप लगाने के आदेश दिए हैं।

Feb 5, 2026 - 10:02
 0
उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे पर पूरी तरह बैन, अब मौत हुई तो सीधे हत्या का केस होगा दर्ज

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में चाइनीज मांझे के इस्तेमाल, बिक्री और भंडारण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि यह फैसला आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। चाइनीज मांझे से अब तक कई निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है, जिसे सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। इसके साथ ही पुलिस को पूरे प्रदेश में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

बाजार में चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्त रोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चाइनीज मांझे की बिक्री और उपलब्धता को रोकने के लिए प्रदेशभर में सघन छापेमारी अभियान चलाया जाए। उन्होंने साफ कहा कि प्रतिबंध के बावजूद अगर बाजार में चाइनीज मांझा मिल रहा है, तो यह प्रशासन की बड़ी चूक है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सवाल किया कि जब पहले से बैन है, तो फिर यह जानलेवा मांझा बाजार तक कैसे पहुंच रहा है और इसे बेच कौन रहा है।

मौत होने पर हत्या की धाराओं में होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि चाइनीज मांझे से अगर किसी व्यक्ति की मौत होती है, तो उसे हादसा नहीं बल्कि हत्या माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस अभियान की उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा की जाएगी।

लखनऊ की घटना ने बढ़ाई चिंता
चाइनीज मांझे से होने वाली घटनाओं की गंभीरता का अंदाजा हाल ही में लखनऊ में हुई एक दर्दनाक घटना से लगाया जा सकता है। बुधवार को एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की गला कटने से मौत हो गई थी। बताया गया कि वह काफी देर तक तड़पता रहा और मौके पर ही उसकी जान चली गई। अधिकारियों के अनुसार, बीते एक साल में चाइनीज मांझे से जुड़ी ऐसी आठ घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई के आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि चाइनीज मांझे के अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की पहचान की जाए। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और पूरे प्रदेश में चाइनीज मांझे की जब्ती के लिए लगातार अभियान चलाया जाए। उन्होंने साफ कहा कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।