घर पर बनाएं ठेले जैसी कुरकुरी आलू टिक्की, जानिए आसान रेसिपी
घर पर ही साधारण सामग्री और आसान चरणों का उपयोग करके मात्र 20 मिनट में कुरकुरी स्ट्रीट-स्टाइल आलू टिक्की बनाना सीखें।
अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि घर पर बनाई गई आलू टिक्की बाहर ठेले पर मिलने वाली टिक्की जैसी कुरकुरी नहीं बन पाती। कई बार टिक्की नरम रह जाती है या फिर तेल ज्यादा सोख लेती है। ऐसे में अगर सही सामग्री और सही तरीका अपनाया जाए तो घर पर भी बिल्कुल बाजार जैसी क्रिस्पी टिक्की बनाई जा सकती है। आज हम आपको एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बता रहे हैं, जिसे अपनाकर आप महज 15 से 20 मिनट में गरमा-गरम कुरकुरी टिक्की तैयार कर सकते हैं।
सामग्री और तैयारी का तरीका
घर पर टिक्की बनाने के लिए 5 उबले और कद्दूकस किए हुए आलू लें। इसके साथ एक टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, एक कप बेसन, नमक, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच अमचूर पाउडर, आधा चम्मच अजवाइन, एक चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच सोडा, थोड़ा गरम मसाला, तेल और हरा धनिया तैयार रखें। सबसे पहले आलू को उबालकर अच्छी तरह मैश कर लें। फिर एक कटोरे में मैश्ड आलू में हरी मिर्च, अदरक, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और अमचूर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण से छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।
बेसन का घोल और फ्राई करने की विधि
अब एक कटोरे में बेसन छान लें। इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, हल्दी, गरम मसाला, बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। इस घोल को लगभग 10 मिनट तक ढककर रख दें। कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें। आलू की बॉल्स को बेसन के घोल में डुबोकर गर्म तेल में डालें। टिक्की को तब तक तलें जब तक उसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए। तलने के बाद टिक्की को नैपकिन पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। अब आपकी कुरकुरी टिक्की तैयार है। इसे हरी धनिया की चटनी के साथ परोसें। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को यह स्वाद खूब पसंद आएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
