जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया लाएगी नई SUV MAJESTOR, 5,000 करोड़ रुपये तक निवेश की तैयारी\
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया भारत में मैजेस्टर एसयूवी और तीन अन्य मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है, साथ ही उत्पादन और बिक्री बढ़ाने के लिए 5000 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी।
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया इस साल भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम एसयूवी MAJESTOR लॉन्च करने की तैयारी में है। खबरों के मुताबिक, कंपनी कुल चार नई एसयूवी बाजार में उतारने की योजना बना रही है, जिनमें एक प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल भी शामिल होगा। इन चारों में से पहली प्रीमियम एसयूवी MAJESTOR को अप्रैल-मई के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। यह मॉडल बाजार में पहले से मौजूद लोकप्रिय एसयूवी जैसे Toyota Fortuner को सीधी टक्कर दे सकती है।
बिक्री का अलग-अलग नेटवर्क
रिपोर्ट के अनुसार, तीन नई एसयूवी सामान्य एमजी डीलरशिप चैनल के जरिए बेची जाएंगी। वहीं, एक प्रीमियम एसयूवी को ‘MG Select’ नाम के खास नेटवर्क के तहत उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी अपने पांच साल के रोडमैप पर काम कर रही है, जिसका मकसद भारत में अपनी मौजूदगी को मजबूत करना है। इसके लिए उत्पादन बढ़ाने और लोकलाइजेशन पर जोर दिया जाएगा।
3 लाख यूनिट बिक्री का लक्ष्य
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि वे अगले फेज की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए पांच साल की योजना बनाई गई है। कंपनी का लक्ष्य बिक्री वॉल्यूम को बढ़ाकर लगभग 3 लाख यूनिट तक पहुंचाना है। इस विस्तार में करीब 18 महीने लग सकते हैं। इसके लिए कंपनी 4,000 करोड़ से 5,000 करोड़ रुपये तक निवेश करने की योजना बना रही है। यह निवेश प्लांट विस्तार, नए प्रोडक्ट लॉन्च और स्थानीयकरण बढ़ाने में किया जाएगा। फंडिंग आंतरिक और बाहरी दोनों स्रोतों से जुटाई जाएगी।
निवेश और भविष्य की उम्मीदें
यह कंपनी चीन की SAIC Motor और भारत की JSW Group का संयुक्त उद्यम है। पिछले साल कंपनी ने 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी, ताकि उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सके और हर तीन से छह महीने में एक नया वाहन लॉन्च किया जा सके। मेहरोत्रा के अनुसार, पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री में दहाई अंकों की वृद्धि संभव है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2026 तक इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 7-8% तक पहुंच सकती है, जो 2025 में करीब 4.5% थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
