मार्च में साल का पहला चंद्र ग्रहण, कर्क, कन्या और मीन राशि को रहना होगा सतर्क

मार्च 2026 का पहला चंद्र ग्रहण कर्क, कन्या और मीन राशि के लोगों को प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य, वित्त पर इसके प्रभाव और सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में जानें।

Feb 19, 2026 - 11:30
 0
मार्च में साल का पहला चंद्र ग्रहण, कर्क, कन्या और मीन राशि को रहना होगा सतर्क

मार्च के पहले सप्ताह में साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत समेत पूर्वी एशिया, दक्षिण-पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दिन चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों के जीवन पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। खासतौर पर कर्क, कन्या और मीन राशि के जातकों को आर्थिक मामलों और सेहत को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं इन राशियों पर संभावित प्रभाव और बचाव के उपाय।

कर्क राशि पर प्रभाव
कर्क राशि के स्वामी स्वयं चंद्रमा हैं, इसलिए इस राशि पर ग्रहण का असर अधिक माना जा रहा है। यह ग्रहण कर्क राशि के धन भाव में लगेगा। ऐसे में आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। ग्रहण के दिन और उसके बाद कुछ दिनों तक धन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। सामाजिक जीवन में बोलचाल पर नियंत्रण रखें। सेहत के मामले में आंख, गले और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए चंद्र मंत्रों का जप करना लाभकारी माना गया है।

कन्या राशि के लिए सावधानी
कन्या राशि के जातकों के द्वादश भाव यानी हानि भाव में यह ग्रहण लगेगा। इस कारण जमा धन खर्च हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने पर भी खर्च बढ़ सकता है। करियर में सतर्क रहने की जरूरत है और ऑफिस की राजनीति से दूर रहना बेहतर रहेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें अधिक मेहनत करनी होगी। उपाय के तौर पर भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना गया है।

मीन राशि को भी रहना होगा सचेत
मीन राशि के छठे भाव में यह चंद्र ग्रहण लगेगा। इससे शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है और काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकता है। ऑनलाइन लेन-देन में धोखाधड़ी का खतरा भी बताया गया है। गलत संगति से भी धन हानि हो सकती है। बचाव के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित करना शुभ माना गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।