ब्राह्मण कार्ड फिर एक्टिव… UGC बिल के बाद ‘घूसखोर पंडत’ पर मायावती का बड़ा बयान

बसपा प्रमुख मायावती ने मनोज बाजपेयी की आगामी वेब सीरीज 'घुसखोर पंडित' पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है और इसे ब्राह्मण समुदाय का अपमान बताया है। लखनऊ में इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

Feb 6, 2026 - 13:16
 0
ब्राह्मण कार्ड फिर एक्टिव… UGC बिल के बाद ‘घूसखोर पंडत’ पर मायावती का बड़ा बयान

Mayawati: एक्टर मनोज बाजपेयी की आने वाली वेब सीरीज़ घूसखोर पंडत रिलीज़ से पहले ही बड़े विवाद में फंस गई है। इस सीरीज़ को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है और अब मामला राजनीति, समाज और कानून तीनों से जुड़ गया है। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने इस वेब सीरीज़ को ब्राह्मण समाज का अपमान बताते हुए तुरंत बैन करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह के कंटेंट से जातिगत भावनाएं आहत होती हैं और सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में इस वेब सीरीज़ को लेकर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।

मायावती ने X पर जताया कड़ा विरोध
बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से न सिर्फ उत्तर प्रदेश में, बल्कि अब फिल्मों और वेब सीरीज़ के ज़रिए भी पंडित शब्द को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है। उन्होंने इसे पूरे ब्राह्मण समाज का अपमान बताया। मायावती ने लिखा कि ऐसी जातिसूचक फिल्म पर केंद्र सरकार को तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि बसपा इस मुद्दे पर ब्राह्मण समाज के साथ मजबूती से खड़ी है और इस तरह के कंटेंट की कड़े शब्दों में निंदा करती है।

ब्राह्मण समाज को साधने की राजनीति
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मायावती एक बार फिर ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश में जुटी हैं। इससे पहले भी उन्होंने यूजीसी बिल और जेएनयू में ब्राह्मणों के खिलाफ लगे नारों का मुद्दा उठाया था। मायावती यह कह चुकी हैं कि ब्राह्मण समाज के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने यह भी दोहराया कि 2007 में जब बसपा की सरकार बनी थी, तब ब्राह्मण समाज को सम्मान और पूरा प्रतिनिधित्व दिया गया था। अब घूसखोर पंडत विवाद के जरिए वह फिर से यही संदेश देना चाहती हैं।

यूपी में पहले ही दर्ज हो चुकी है FIR
इस वेब सीरीज़ को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार भी सख्त रुख अपना चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में सीरीज़ के डायरेक्टर और निर्माता टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में जातिगत अपमान, धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक शांति भंग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साधु-संतों का भी विरोध
विवाद यहीं नहीं रुका। अयोध्या के साधु-संतों ने भी घूसखोर पंडत का खुलकर विरोध किया है। उनका कहना है कि इस तरह के नाम और कंटेंट से एक पूरे समाज को बदनाम किया जा रहा है। अब देखना होगा कि बढ़ते विरोध और राजनीतिक दबाव के बीच इस वेब सीरीज़ पर सरकार क्या अंतिम फैसला लेती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।