‘भाबीजी घर पर हैं’ की फिल्म स्क्रीनिंग में छाईं अंगूरी भाभी और तिवारी जी की पत्नी, साड़ी लुक ने लूटी महफिल

अंगूरी भाभी उर्फ ​​शुभांगी अत्रे और तिवारी जी की पत्नी रेखा गौर ने भाबीजी घर पर हैं फिल्म की स्क्रीनिंग में शानदार साड़ी लुक के साथ सुर्खियां बटोरीं।

Feb 6, 2026 - 10:36
 0
‘भाबीजी घर पर हैं’ की फिल्म स्क्रीनिंग में छाईं अंगूरी भाभी और तिवारी जी की पत्नी, साड़ी लुक ने लूटी महफिल

टीवी का लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। अब पहली बार इस शो की फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इसी को लेकर फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें शो के कई कलाकार शामिल हुए। इस इवेंट में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा ‘अंगूरी भाभी’ बनी शुभांगी अत्रे और ‘तिवारी जी’ की असली पत्नी रेखा गौड़ ने। दोनों ही साड़ी में नजर आईं और अपनी अलग-अलग स्टाइल से महफिल लूट ली।

अंगूरी भाभी के ग्लैमरस अंदाज ने खींची नजर
अगूरी भाभी के किरदार से मशहूर शुभांगी अत्रे अक्सर अपने ग्लैमरस और देसी लुक्स से सुर्खियों में रहती हैं। स्क्रीनिंग के मौके पर उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहनी, जिसमें उनका अंदाज बेहद खास नजर आया। साड़ी पूरी तरह सादी थी, लेकिन उन्होंने इसे कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज के साथ पहनकर मॉडर्न टच दिया। ब्लाउज पर पिंक, ग्रीन और येलो रंगों से बने फ्लोरल डिजाइन ने लुक को और खूबसूरत बना दिया। उन्होंने पल्लू को प्लीट्स में ड्रेप किया, जिससे उनका लुक एलिगेंट और ट्रेंडी दोनों लगा।

जूलरी से बढ़ाया लुक का आकर्षण
अपने लुक को और रिच बनाने के लिए शुभांगी ने जूलरी को हैवी रखा। उन्होंने वाइट और पिंक पर्ल वाला नेकपीस पहना, जो उनके नेक एरिया को उभार रहा था। इसके साथ अलग-अलग स्टाइल के ब्रेसलेट, रिंग्स और डिजिटल वॉच पहनकर उन्होंने अपना लुक पूरा किया।

तिवारी जी की पत्नी का संस्कारी और एलिगेंट लुक
वहीं तिवारी जी यानी रोहिताश्व गौड़ की पत्नी रेखा गौड़ गुलाबी रंग की सिल्क साड़ी में नजर आईं। उनकी साड़ी के बॉर्डर पर सुनहरी जरी का काम था और पल्लू पर ग्रीन डीटेलिंग दी गई थी, जिससे साड़ी को क्लासी लुक मिला। उन्होंने इसे मैचिंग ब्लाउज के साथ ओपन पल्लू में ड्रेप किया, जो काफी एलिगेंट लगा।

सिंदूर और मंगलसूत्र ने दिया पारंपरिक टच
रेखा गौड़ ने अपने लुक को ज्यादा भारी नहीं रखा। उन्होंने पर्ल चोकर के साथ गोल्ड पेंडेंट वाला मंगलसूत्र पहना और हाथ में रुद्राक्ष की माला कैरी की। ग्रीन स्लिंग बैग, लाल बिंदी और सिंदूर के साथ उनका पूरा लुक बेहद सॉफ्ट, संस्कारी और खूबसूरत नजर आया।

दोनों ने दिए अलग-अलग फैशन गोल्स
एक तरफ शुभांगी अत्रे का मॉडर्न और ग्लैमरस साड़ी लुक था, तो दूसरी ओर रेखा गौड़ का क्लासिक और पारंपरिक अंदाज। दोनों ही अपने-अपने स्टाइल से फैशन गोल्स दे गईं और फिल्म स्क्रीनिंग का माहौल और भी खास बना दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।