टाटा सिएरा की जबरदस्त डिमांड, बुकिंग के बाद 4 महीने तक का वेटिंग पीरियड

टाटा सिएरा एसयूवी की भारी मांग के कारण इसकी डिलीवरी के लिए 4 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। कीमत, इंजन विकल्प, फीचर्स और डिलीवरी की जानकारी प्राप्त करें।

Feb 6, 2026 - 12:18
 0
टाटा सिएरा की जबरदस्त डिमांड, बुकिंग के बाद 4 महीने तक का वेटिंग पीरियड

टाटा मोटर्स की नई मिडसाइज एसयूवी टाटा सिएरा ने भारतीय बाजार में आते ही इतिहास रच दिया है। जनवरी में जैसे ही इसकी बुकिंग शुरू हुई, पहले ही दिन करीब 70 हजार यूनिट बुक हो गईं। इतनी भारी डिमांड पहले किसी दूसरी कार के लिए नहीं देखी गई। कंपनी ने जनवरी में ही इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी थी, लेकिन मांग उम्मीद से कहीं ज्यादा होने के कारण अब ग्राहकों को इंतजार करना पड़ रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, टाटा सिएरा पर अब 4 महीने तक का वेटिंग पीरियड हो गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है।

वेरिएंट और शहर के हिसाब से बदल रहा है वेटिंग पीरियड
अगर डिलीवरी और वेटिंग पीरियड की बात करें, तो यह सिएरा के वेरिएंट, कलर और इंजन ऑप्शन पर निर्भर करता है। कुछ चुनिंदा डीजल वेरिएंट्स पर 2 से 3 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। पेट्रोल इंजन में नेचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो वेरिएंट्स पर वेटिंग पीरियड तुलनात्मक रूप से कम है। ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की डिलीवरी के लिए 15 दिन से एक महीने तक का समय लग सकता है, जबकि मैनुअल वेरिएंट्स जल्दी मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा इंतजार हायर वेरिएंट्स और मुन्नार मिस्ट कलर ऑप्शन के लिए है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में यह समय थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है।

कीमत और इंजन ऑप्शन की पूरी जानकारी
टाटा सिएरा की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर 21.29 लाख रुपये तक जाती है। यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर 4-सिलेंडर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। इन सभी के साथ 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। पावर, परफॉर्मेंस और माइलेज के मामले में सिएरा को काफी मजबूत माना जा रहा है।

फीचर्स और डिजाइन ने बनाया लोगों की पहली पसंद
टाटा सिएरा अपने बॉक्सी और दमदार डिजाइन के कारण खास पहचान बना रही है। इसमें एलईडी लाइट सेटअप, फ्लश डोर हैंडल और कनेक्टेड टेललैंप दिए गए हैं। अंदर की तरफ प्रीमियम इंटीरियर, शानदार डैशबोर्ड और ट्रिपल स्क्रीन सेटअप मिलता है, जिसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3 इंच की पैसेंजर स्क्रीन शामिल है। इसके अलावा वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम, हेड्स-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स और लेवल 2+ ADAS जैसे फीचर्स इसे और खास बनाते हैं। यही वजह है कि टाटा सिएरा की डिमांड लगातार बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।