लखीमपुर खीरी में कोहरे का कहर: खड़े ट्रक से टकराई कार, दंपति समेत तीन की मौत, मासूम गंभीर
लखीमपुर खेरी में घने कोहरे के कारण एक कार की टक्कर खड़ी ट्रक से हो गई, जिससे एक दुखद सड़क दुर्घटना हो गई। पति, पत्नी और देवर की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गुरुवार सुबह घने कोहरे ने एक खुशहाल परिवार की जिंदगी उजाड़ दी। दिल्ली से बहराइच लौट रहा एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। एनएच-730 पर खड़े एक ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गई, जिसमें पति-पत्नी और साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा गोला कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
दिल्ली से तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, बहराइच जिले के थाना रामगांव क्षेत्र के धाम कुंडा गांव निवासी 28 वर्षीय सुनील सिंह अपनी पत्नी 26 वर्षीय सुधा, दो साल की बेटी और साले मुकेश सिंह के साथ दिल्ली से बहराइच लौट रहे थे। सुनील सिंह दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में रहकर डेकोरेशन का काम करते थे। गुरुवार को उनकी ससुराल में तिलक समारोह होना था, जिसमें शामिल होने के लिए पूरा परिवार कार से निकला था। कार को मुकेश सिंह चला रहे थे।
घने कोहरे में कम हुई दृश्यता, खड़े ट्रक से टकराई कार
सुबह करीब 7 बजे जब कार गोला कोतवाली क्षेत्र में पहुंची, तभी अचानक घना कोहरा छा गया। कोहरे के कारण आगे कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैगन-आर कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।
मौके पर दो की मौत, एक ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
गोला इंस्पेक्टर अंबर सिंह के अनुसार, हादसे में सुनील सिंह और उनकी पत्नी सुधा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मुकेश सिंह को पहले गोला और फिर लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे में दंपति की दो साल की बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है। एक अन्य घायल प्रवेश सिंह की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
घटना के बाद मचा हड़कंप, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। परिजन पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस दर्दनाक सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0