ब्लैकमेलिंग से टूट गया 10वीं का छात्र… कानपुर में ट्रेन से कटकर मौत, आईपैड कवर में छुपा था दर्दनाक सुसाइड नोट

कानपुर में कथित ब्लैकमेलिंग के बाद कक्षा 10 के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Feb 6, 2026 - 10:24
 0
ब्लैकमेलिंग से टूट गया 10वीं का छात्र… कानपुर में ट्रेन से कटकर मौत, आईपैड कवर में छुपा था दर्दनाक सुसाइड नोट

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने कथित ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ मिला। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन रो-रोकर इंसाफ की मांग कर रहे हैं। घर से मिले दो पन्नों के सुसाइड नोट ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

घर से कोचिंग के लिए निकला, फिर नहीं लौटा
मृतक छात्र की पहचान 17 वर्षीय अनिकेत सैनी के रूप में हुई है। वह कानपुर के शास्त्री नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था और 10वीं कक्षा का छात्र था। परिवार में माता-पिता और एक बहन हैं। परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम अनिकेत कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन वह कोचिंग नहीं पहुंचा। जब ट्यूशन टीचर ने उसके न आने की जानकारी दी, तो परिवार चिंतित हो गया और उसकी तलाश शुरू की गई।

आईपैड कवर से मिला सुसाइड नोट, ब्लैकमेलिंग का जिक्र
तलाश के दौरान परिजनों को अनिकेत की बहन के आईपैड कवर से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें अनिकेत ने लिखा था कि उसे गली का एक लड़का ब्लैकमेल कर रहा है और वह इससे बहुत परेशान है। सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या करने की बात भी लिखी थी। परिजनों के अनुसार, जनवरी में स्कूल के एक कार्यक्रम के दौरान अनिकेत ने एक छात्रा के साथ फोटो खिंचवाई थी। आरोप है कि उसी फोटो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उसे डराया और ब्लैकमेल किया जा रहा था।

रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
रातभर पुलिस और परिजन अनिकेत को ढूंढते रहे। अगले दिन ट्रेन से कटकर एक छात्र की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। कपड़ों से उन्होंने अनिकेत की पहचान की। शव पनकी धाम रेलवे ट्रैक पर मिला था। शव देखते ही परिवार फूट-फूटकर रो पड़ा।

पुलिस जांच में जुटी, कार्रवाई का भरोसा
सुसाइड नोट मिलने के बाद जीआरपी पनकी धाम ने मामला थाना पनकी को ट्रांसफर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।