दिनदहाड़े जालंधर में AAP नेता की हत्या, गुरुद्वारे के बाहर 5 गोलियां मारकर फरार हुए बदमाश

आम आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय की जालंधर के एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की जा रही है।

Feb 6, 2026 - 09:52
 0
दिनदहाड़े जालंधर में AAP नेता की हत्या, गुरुद्वारे के बाहर 5 गोलियां मारकर फरार हुए बदमाश

पंजाब के जालंधर से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबोराय की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात मॉडल टाउन इलाके में गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि लक्की ओबोराय को शरीर में पांच गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद जालंधर शहर में डर और तनाव का माहौल बन गया है।

गुरुद्वारा के बाहर हुई वारदात
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लक्की ओबोराय रोजाना की तरह गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने पहुंचे थे। मत्था टेकने के बाद जैसे ही वे पार्किंग में खड़ी अपनी कार में बैठने लगे, तभी बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चश्मदीद का कहना है कि उन्हें यह साफ नहीं दिखा कि कितने लोगों ने फायरिंग की, लेकिन जानकारी मिल रही है कि दो बदमाश थे जो एक्टिवा पर सवार होकर आए थे।

पुलिस ने इलाके को किया सील
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है और जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि भी जांच में
लक्की ओबोराय आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे। उनकी पत्नी ने AAP की ओर से नगर निगम चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लक्की, कैंट हल्का की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा के करीबी बताए जा रहे हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं हत्या के पीछे कोई राजनीतिक रंजिश तो नहीं है।

पुलिस का बयान
मौके पर पहुंचे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मॉडल टाउन इलाके में गोलीबारी की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दोपहिया वाहन पर सवार थे। फिलहाल जांच जारी है और सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।