होली पर सफर हुआ आसान… देशभर में चलेंगी 1410 स्पेशल ट्रेनें, बिहार-यूपी जाने वालों के लिए खुशखबरी

भारतीय रेलवे ने 1 से 22 मार्च, 2026 तक होली के लिए 1410 विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। यात्रियों की सुविधा के लिए ईसीआर 285 ट्रेनें चलाएगा।

Feb 6, 2026 - 09:59
 0
होली पर सफर हुआ आसान… देशभर में चलेंगी 1410 स्पेशल ट्रेनें, बिहार-यूपी जाने वालों के लिए खुशखबरी

होली के पावन त्योहार को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। हर साल होली के समय ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या सामने आती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने देशभर में कुल 1410 होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों से यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक सफर मिलेगा। इस विशेष योजना में पूर्व मध्य रेल की अहम भूमिका है, जो अकेले 285 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगी।

1 मार्च से 22 मार्च तक दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें
रेलवे के अनुसार ये होली स्पेशल ट्रेनें 1 मार्च से 22 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग रूट पर चलाई जाएंगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इन ट्रेनों का उद्देश्य त्योहार के दौरान बढ़ी यात्रियों की संख्या को संभालना है। खासतौर पर बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

कोटा से दानापुर और भोपाल से दानापुर की विशेष सेवा
कोटा के सोगरिया स्टेशन से दानापुर के बीच ट्रेन नंबर 09821 और 09822 चलाई जाएंगी। यह ट्रेन 28 फरवरी और 7 मार्च को सोगरिया से रात 23.10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 23.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 2 मार्च और 9 मार्च को दानापुर से रात 01.15 बजे खुलकर अगले दिन तड़के 01.10 बजे सोगरिया पहुंचेगी। इसी तरह रानी कमलापति यानी भोपाल से दानापुर के बीच ट्रेन नंबर 01667 और 01668 चलाई जाएंगी, जो फरवरी के अंत और मार्च की शुरुआत में यात्रियों को सुविधा देंगी।

एमपी से अगरतला और गुजरात से अरुणाचल की सीधी ट्रेन
मध्य प्रदेश से नॉर्थ-ईस्ट के लिए ट्रेन नंबर 01665 हर गुरुवार को रानी कमलापति से अगरतला के लिए चलेगी और तीसरे दिन वहां पहुंचेगी। इसकी वापसी सेवा 01666 रविवार को चलाई जाएगी। वहीं गुजरात के हापा से अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन के बीच ट्रेन नंबर 09525 और 09526 चलाई जाएंगी, जो बिहार होते हुए पूर्वोत्तर तक सीधी कनेक्टिविटी देंगी।

यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते यात्रा की योजना बनाएं। ट्रेन की लाइव स्थिति जानने के लिए 139 हेल्पलाइन नंबर या NTES पोर्टल और मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा सकता है। दिल्ली, मुंबई, कोटा और भोपाल से बिहार व यूपी लौटने वाले यात्रियों के लिए ये ट्रेनें बड़ी राहत साबित होंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।