गाजियाबाद में आधी रात BJP नेता के घर भीषण आग, लगातार धमाकों से मचा हड़कंप, परिवार ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप

गाजियाबाद के डीएलएफ कॉलोनी स्थित भाजपा नेता मान सिंह गोस्वामी के घर में भीषण आग लग गई। परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए। पुलिस को शॉर्ट सर्किट का संदेह है और जांच जारी है।

Feb 13, 2026 - 12:56
 0
गाजियाबाद में आधी रात BJP नेता के घर भीषण आग, लगातार धमाकों से मचा हड़कंप, परिवार ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के भोपुरा स्थित डीएलएफ कॉलोनी में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब भाजपा नेता मान सिंह गोस्वामी के घर में भीषण आग लग गई। आग लगते ही एक के बाद एक तेज धमाके होने लगे, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। किसी तरह वे घर के ऊपरी हिस्से से निकलकर पड़ोसी के मकान के रास्ते नीचे उतरे और अपनी जान बचाई। घटना 10 और 11 फरवरी की दरम्यानी रात की बताई जा रही है।

धमाकों से दहले लोग, पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना
मान सिंह गोस्वामी भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं और स्थानीय पार्षद रेखा गोस्वामी के पति हैं। परिवार के अनुसार, पहले तेज धमाके हुए और फिर घर के एक हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मान सिंह का कहना है कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि जानलेवा हमला हो सकता है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि उनकी हत्या की साजिश रची गई है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी
एसीपी अतुल कुमार ने बताया कि घर के बाहर बिजली का बोर्ड लगा है, जिसमें एमसीबी स्विच लगे हैं। शुरुआती जांच में किसी हमले के प्रमाण नहीं मिले हैं। फायर विभाग ने भी आशंका जताई है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी हो सकती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले मान सिंह के भाई की आसपास के कुछ लोगों से कहासुनी और हाथापाई हुई थी। ऐसे में कुछ लोग इसे उसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

सामान जलकर खाक, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही
आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेज थीं। फायर ब्रिगेड की गाड़ी संकरी गली और खड़ी गाड़ियों के कारण देर से पहुंच पाई। बाद में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन घर का फर्नीचर और कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि परिवार के आरोपों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है और हर पहलू की जांच की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।