बेटे से नहीं मिलती मेरी शक्ल कहकर बाप ने मासूम का घोटा गला… फिर तलाब में फेकीं लाश

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने कथित तौर पर संदेह के आधार पर अपने एक वर्षीय बेटे का गला घोंट दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

Feb 13, 2026 - 13:47
Feb 13, 2026 - 14:06
 0
बेटे से नहीं मिलती मेरी शक्ल कहकर बाप ने मासूम का घोटा गला… फिर तलाब में फेकीं लाश

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही एक साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना भुता थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि छोटा बेटा उसकी शक्ल का नहीं है। इसी शक और गुस्से में उसने मासूम की जान ले ली। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

शराब और शक बना हत्या की वजह
भुता थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के अनुसार, आरोपी का नाम सोमपाल है। उसकी पत्नी रामबेटी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। रामबेटी ने बताया कि वह पिछले दो महीने से अपने मायके पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव बोनी में रह रही थी। उसका पति शराब पीने का आदी है और अक्सर मारपीट करता था। वह बार-बार कहता था कि छोटा बेटा वरुण उसकी शक्ल का नहीं है और पत्नी के चरित्र पर शक करता था।

मायके से बच्चों को ले गया था आरोपी
बुधवार को सोमपाल अचानक ससुराल पहुंचा और बड़े बेटे अरुण व एक साल के वरुण को जबरन अपने साथ ले गया। पत्नी ने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना और दोनों बच्चों को बरेली के गांव अठाना ले आया। रात में उसने एक साल के मासूम वरुण की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को गांव के पास तालाब में फेंक दिया, ताकि किसी को शक न हो।

तालाब से मिला शव, आरोपी गिरफ्तार
जब बच्चे का पता नहीं चला तो परिवार को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब में तलाश शुरू की। कुछ देर बाद वरुण का शव बरामद कर लिया गया। शव देखते ही मां बेसुध हो गई। गांव में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामबेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सोमपाल को गांव के खेत से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि शक और गुस्से में उसने यह कदम उठाया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।