कार रोकी, चारों ओर से घेरा और बरसाईं गोलियां… बाराबंकी शूटआउट में मुख्तार अंसारी का शूटर शोएब ढेर

कुख्यात शूटर शोएब किदवई उर्फ ​​बॉबी, जिसे मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाता था, लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर बाराबंकी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस गिरोह प्रतिद्वंद्विता के कोण से मामले की जांच कर रही है।

Feb 13, 2026 - 13:58
Feb 13, 2026 - 14:05
 0
कार रोकी, चारों ओर से घेरा और बरसाईं गोलियां… बाराबंकी शूटआउट में मुख्तार अंसारी का शूटर शोएब ढेर

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कुख्यात अपराधी और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के करीबी माने जाने वाले अधिवक्ता और शार्प शूटर शोएब किडवई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना देवा रोड स्थित असेनी मोड़ के पास हुई। ताबड़तोड़ फायरिंग से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

कार घेरकर बरसाईं गोलियां
पुलिस के मुताबिक, शोएब लखनऊ से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी कार असेनी मोड़ के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बदमाशों ने वाहन को चारों ओर से घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग की गई। गोलियां लगने से शोएब कार के अंदर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कई मामलों में रहा था नाम
शोएब का नाम पहले भी चर्चित जेलर हत्याकांड समेत कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह लंबे समय से मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़ा हुआ था और इलाके में शार्प शूटर के रूप में उसकी पहचान थी। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, गैंगवार या आपराधिक वर्चस्व की लड़ाई जैसे कारण सामने आ रहे हैं, लेकिन अभी किसी एक वजह की पुष्टि नहीं की गई है।

जांच में जुटी पुलिस, इलाके में बढ़ी सुरक्षा
घटनास्थल से पुलिस ने कई खोखे बरामद किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। वारदात के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

(रिपोर्ट- संदीप शुक्ला) 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।