राम मंदिर बना विकास का इंजन… अयोध्या में निवेश, रोजगार और कारोबार में जबरदस्त उछाल, रिपोर्ट ने बताई पूरी कहानी

भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ की रिपोर्ट के मुताबिक अयोध्या में राम मंदिर अयोध्या निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद पर्यटन, निवेश और रोजगार में तेज बढ़ोतरी हुई है। करोड़ों श्रद्धालुओं के आने से स्थानीय कारोबार और आय बढ़ी है। सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के कारण अयोध्या अब बड़ा आध्यात्मिक और आर्थिक केंद्र बनकर उभर रही है।

Feb 17, 2026 - 16:03
 0
राम मंदिर बना विकास का इंजन… अयोध्या में निवेश, रोजगार और कारोबार में जबरदस्त उछाल, रिपोर्ट ने बताई पूरी कहानी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन और विकास को जोड़ने वाले मॉडल को अब अकादमिक समर्थन भी मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर लागू टेंपल इकॉनमी मॉडल को भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ की एक ताजा रिपोर्ट ने प्रभावी बताया है। इकॉनमिक रेनेसांस ऑफ अयोध्या नामक अध्ययन में कहा गया है कि राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में बड़ा उछाल आया है। रिपोर्ट के अनुसार, यदि धार्मिक अवसंरचना को सुविचारित नीति और प्रशासनिक प्रतिबद्धता के साथ जोड़ा जाए तो यह क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को तेज गति दे सकती है। वर्ष 2017 के बाद अयोध्या में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास ने आर्थिक समृद्धि के नए रास्ते खोले हैं।

मंदिर से पहले सीमित थी अयोध्या की अर्थव्यवस्था
अध्ययन के अनुसार, मंदिर निर्माण से पहले अयोध्या की पहचान मुख्य रूप से एक तीर्थ स्थल तक सीमित थी। यहां सालाना लगभग 1.7 लाख श्रद्धालु आते थे और स्थानीय दुकानदारों की औसत आय ₹400–₹500 प्रतिदिन तक सीमित रहती थी। बड़े होटल ब्रांड मौजूद नहीं थे, रेलवे स्टेशन साधारण सुविधाओं वाला था और हवाई अड्डे की कमी से कनेक्टिविटी प्रभावित होती थी। रोजगार के अवसर कम होने से युवाओं का पलायन आम बात थी और रियल एस्टेट बाजार भी ठहरा हुआ था।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद आर्थिक गतिविधियों में बड़ा उछाल
जनवरी 2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद स्थिति तेजी से बदली। पहले छह महीनों में 11 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे और अब हर साल 5–6 करोड़ आगंतुकों की संभावना जताई जा रही है। लगभग ₹85,000 करोड़ की पुनर्विकास परियोजनाएं चल रही हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, आधुनिक रेलवे स्टेशन, चौड़ी सड़कें और शहर सौंदर्यीकरण शामिल हैं। इलेक्ट्रिक वाहन और सौर ऊर्जा जैसी योजनाओं के जरिए अयोध्या को मॉडल सोलर सिटी बनाने की दिशा में भी काम हो रहा है।

अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक केंद्र के रूप में नई पहचान
रिपोर्ट के अनुसार, 2025 तक उत्तर प्रदेश में पर्यटन खर्च ₹4 लाख करोड़ से अधिक होने का अनुमान है, जिसमें अयोध्या की बड़ी भूमिका होगी। पर्यटन से कर राजस्व ₹20,000–25,000 करोड़ तक पहुंच सकता है। अयोध्या अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक केंद्र के रूप में उभर रही है, जहां विदेशी श्रद्धालु और शोधकर्ता भी आ रहे हैं।

आतिथ्य और कारोबार में निवेश का नया दौर
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के अनुसार मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से देशभर में ₹1 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। प्रतिदिन लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं के आने से होटल और परिवहन क्षेत्र को बढ़ावा मिला। 150 से अधिक होटल और होमस्टे शुरू हुए हैं, जबकि ताज होटल्स, मैरियट इंटरनेशनल और विंडहैम होटल्स एंड रिसॉर्ट्स जैसी कंपनियों ने निवेश योजनाएं घोषित की हैं। ऑनलाइन बुकिंग में चार गुना वृद्धि हुई और स्थानीय हस्तशिल्प की मांग भी बढ़ी है।

रोजगार और उद्यमिता को भी मिला बढ़ावा
रिपोर्ट के मुताबिक करीब 6,000 MSME इकाइयां स्थापित हुई हैं या वापस लौटी हैं। अगले 4–5 वर्षों में पर्यटन से लगभग 1.2 लाख रोजगार बनने का अनुमान है। छोटे दुकानदारों की आय बढ़कर ₹2,500 प्रतिदिन तक पहुंच गई है। मंदिर क्षेत्र के आसपास संपत्ति कीमतों में 5–10 गुना तक वृद्धि दर्ज की गई है।

आस्था से अर्थव्यवस्था तक बदलता विकास मॉडल
अध्ययन बताता है कि अयोध्या अब केवल धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि एक मजबूत आर्थिक केंद्र बन चुकी है। धार्मिक विरासत आधारित विकास मॉडल, यदि योजनाबद्ध निवेश और प्रशासनिक समन्वय के साथ लागू किया जाए, तो यह व्यापक आर्थिक परिवर्तन ला सकता है। अयोध्या इसका प्रमुख उदाहरण बनकर उभरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।