शादी की बात से भड़के प्रेमिका के भाई… घर में घुसकर बॉयफ्रेंड का ब्लेड से गला रेता, 18 टांके लगे

लखनऊ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां वैलेंटाइन डे पर एक युवक पर उसकी प्रेमिका के भाइयों ने सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Feb 17, 2026 - 09:20
 0
शादी की बात से भड़के प्रेमिका के भाई… घर में घुसकर बॉयफ्रेंड का ब्लेड से गला रेता, 18 टांके लगे

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर एक प्रेम संबंध ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। 25 वर्षीय युवक महेंद्र कन्नौजिया पर उसकी प्रेमिका के दो छोटे भाइयों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने ऑपरेशन थिएटर में इस्तेमाल होने वाले सर्जिकल ब्लेड से महेंद्र का गला रेत दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। परिजनों की त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच गई, लेकिन उसके गले पर 18 टांके लगाने पड़े। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और हालत स्थिर बताई जा रही है।

घर में घुसकर किया हमला, मची अफरा-तफरी
घटना पारा थाना क्षेत्र के खुशहालगंज की है। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे महेंद्र के परिवार ने उसकी 27 वर्षीय प्रेमिका को घर बुलाया था, ताकि शादी की बातचीत शुरू की जा सके। इसी दौरान युवती के भाई शिवम गौतम और अनुराग गौतम अचानक वहां पहुंच गए। दोनों ने बरामदे में घुसकर महेंद्र को जमीन पर गिरा दिया और सर्जिकल ब्लेड से उसके गले पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई।

पिता ने दिखाई बहादुरी, छीना ब्लेड
महेंद्र के पिता संतोष कन्नौजिया और उनके भाई रमेश ने साहस दिखाते हुए हमलावरों के हाथ से ब्लेड छीन लिया और दोनों को पकड़ लिया। हमले में महेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया था। परिजनों ने तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसके गले पर 18 टांके लगाए।

प्रेम कहानी कैसे बनी विवाद की वजह
परिजनों के मुताबिक, महेंद्र और युवती की पहचान उसके बड़े भाई की ससुराल के जरिए हुई थी। बड़े भाई की ससुराल युवती के गांव में है, जहां महेंद्र का आना-जाना रहता था। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई और प्रेम संबंध बन गया। लेकिन युवती का परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था। इसी नाराजगी के कारण भाइयों ने महेंद्र पर हमला कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस, दोनों आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित परिवार दोनों आरोपियों को ब्लेड समेत पारा थाने लेकर पहुंचा और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी शकील अहमद ने बताया कि दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में 3 वर्ष का अनुभव है। रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव है। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़ा हुआ हूं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। मेरी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान मैं कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुका हूं।