6 दिन बाद जानी थी बारात… उससे पहले मिली युवक की खून से लथपथ लाश, हत्या या आत्महत्या? बना रहस्य

मुजफ्फरनगर में एक चौंकाने वाली घटना घटी है, जहां शादी से कुछ ही दिन पहले एक युवक सुबह की सैर के दौरान मृत पाया गया। पुलिस आत्महत्या और हत्या सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Feb 17, 2026 - 09:57
 0
6 दिन बाद जानी थी बारात… उससे पहले मिली युवक की खून से लथपथ लाश, हत्या या आत्महत्या? बना रहस्य

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकला एक युवक वापस नहीं लौटा। बाद में सड़क किनारे उसका खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक की छह दिन बाद बारात जानी थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत से परिवार में खुशियों की जगह मातम छा गया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के पीछे की सच्चाई जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।

सड़क किनारे मिला शव, हाथ की नस कटी मिली
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेण्डा रोड पर पुलिस को करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक का हाथ चाकू से कटा हुआ था और पास से एक चाकू भी बरामद किया गया। आधार कार्ड मिलने पर युवक की पहचान बच्चन सिंह कॉलोनी निवासी मोनू कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी।

6 दिन बाद जानी थी बारात, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
मोनू की छह दिन बाद बारात जानी थी, लेकिन उससे पहले हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस पर भी सवाल उठाए और कहा कि जब शव सड़क किनारे मिला था, तब उन्हें तुरंत सूचना नहीं दी गई। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने के बाद फोन कर जानकारी दी गई, जिससे परिवार में नाराजगी है।

रोज सुबह दौड़ने जाता था युवक
परिजनों के अनुसार मोनू प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और रोज सुबह दौड़ लगाने जाता था। वह रोजाना करीब 3:15 बजे पानी की बोतल लेकर घर से निकलता था। घटना वाले दिन भी वह सुबह 3 से 3:30 बजे के बीच घर से निकला था। उसके पिता शिवकुमार ठेले पर काम करने चले गए थे। बाद में पुलिस से सूचना मिलने पर उन्हें घटना का पता चला। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पहले जानकारी नहीं दी गई और मर्चरी में बुलाकर औपचारिकताएं पूरी कराई गईं।

पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका
इस मामले में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली थी कि जनता इंटर कॉलेज, पचेण्डा रोड स्थित रजवाहे की पुलिया पर एक व्यक्ति मृत पड़ा है। मौके पर पुलिस और फील्ड यूनिट टीम पहुंची। शव के बाएं हाथ में चोट और नस कटी हुई थी, दाएं हाथ की ओर खून के छींटे थे और पास में चाकू रखा था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या जैसा लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

शादी तय थी अलमासपुर में, परिवार ने मांगा न्याय
परिजनों ने बताया कि मोनू की शादी अलमासपुर में तय थी और पूरे परिवार में तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अचानक हुई इस घटना से परिवार टूट गया है। परिवार ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।