मेरठ में 3 दशक से रह रही पाकिस्तानी महिला पर जासूसी का शक… फर्जी दस्तावेज देख चौंकी पुलिस

मेरठ में तीन दशकों से अधिक समय से रह रही एक पाकिस्तानी महिला को फर्जी भारतीय पहचान पत्र मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कथित ISI संबंधों और जाली मतदाता पहचान पत्रों की जांच कर रही है।

Feb 17, 2026 - 10:59
 0
मेरठ में 3 दशक से रह रही पाकिस्तानी महिला पर जासूसी का शक… फर्जी दस्तावेज देख चौंकी पुलिस

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पिछले करीब तीन दशकों से रह रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला मूल रूप से पाकिस्तान की नागरिक है और उसके पास भारत के फर्जी पहचान दस्तावेज मिले हैं। एक स्थानीय महिला की शिकायत पर जांच शुरू हुई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। जांच में यह भी सामने आया कि महिला और उसकी बेटी के पाकिस्तान से संबंध हैं और उन पर जासूसी एजेंसी ISI के लिए काम करने के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

30 साल से रह रही थी महिला, शिकायत के बाद खुला मामला
दिल्ली गेट थाना क्षेत्र के नादिर अली कोठी के पीछे रहने वाली महिला की पहचान सबा उर्फ नाजिया मसूद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह करीब 33 साल से मेरठ में रह रही थी। मेरठ की रहने वाली समाजसेवी रुकसाना खान ने पुलिस से शिकायत की थी कि महिला फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में रह रही है और उसका पाकिस्तान आना-जाना भी लगा रहता है। शिकायत मिलते ही पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां सक्रिय हो गईं।

पाकिस्तान में हुई शादी, वहीं बेटी का जन्म
जांच में सामने आया कि सबा उर्फ नाजिया का निकाह फरहत मसूद नाम के व्यक्ति से 1988 में पाकिस्तान में हुआ था। फरहत मसूद पाकिस्तान जाकर शादी करके उसे भारत लेकर आया था। दोनों की एक बेटी एमन का जन्म 1993 में पाकिस्तान में ही हुआ था। इसके बावजूद मां-बेटी भारत में रह रही थीं, जबकि उनकी नागरिकता पाकिस्तानी बताई जा रही है।

फर्जी वोटर आईडी और पासपोर्ट बरामद
पुलिस ने जब महिला से दस्तावेज मांगे तो वह वैध कागजात नहीं दिखा सकी। जांच के दौरान उसके पास से भारत के फर्जी वोटर आईडी कार्ड और पासपोर्ट बरामद हुए। इतना ही नहीं, उसने सबा मसूद और नाजिया मसूद नाम से दो अलग-अलग वोटर आईडी बनवा रखे थे। पुलिस का कहना है कि दस्तावेज जालसाजी से तैयार किए गए हैं।

एसएसपी ने कही सख्त कार्रवाई की बात
एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि स्थानीय महिला की शिकायत पर जांच की गई थी। जांच में जरूरी दस्तावेज न मिलने और फर्जी कागजात मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।