साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, 37 साल बाद बना खास संयोग; 4 राशियों को होगा बड़ा लाभ
17 फरवरी 2026 को होने वाला दुर्लभ वलयाकार सूर्य ग्रहण 37 वर्षों में एक विशेष ग्रह संरेखण का निर्माण करेगा, जानिए किन चार राशियों को इसका लाभ मिलेगा।
आज 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ भी कहा जाता है। इस दौरान कुछ समय के लिए सूर्य आग की चमकती अंगूठी जैसा दिखाई देता है। इसे बेहद दुर्लभ ग्रहण माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार ग्रहण के समय 37 साल बाद खास संयोग बन रहा है। कुंभ राशि में सूर्य ग्रहण के साथ राहु, बुध, शुक्र और चंद्रमा का चतुर्ग्रही योग बन रहा है। बताया जा रहा है कि ऐसा संयोग आखिरी बार 1989 में बना था।
37 साल बाद बना विशेष योग
ज्योतिषियों के अनुसार कुंभ राशि में एक साथ सूर्य ग्रहण और चार ग्रहों का योग बनना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस चतुर्ग्रही योग में राहु, बुध, शुक्र और चंद्रमा शामिल हैं। माना जा रहा है कि इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।
मेष राशि के लिए सफलता के योग
मेष राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बिजनेस में बंपर लाभ मिलने के संकेत हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिल सकती है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है और नए काम की शुरुआत के भी योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि को आर्थिक राहत
मिथुन राशि वालों को व्यापार में फायदा मिलने की संभावना है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और नौकरी मिलने के भी योग हैं। इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
तुला राशि के लिए करियर में तरक्की
तुला राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। सैलरी बढ़ने और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात करियर को नई दिशा दे सकती है।
धनु राशि के लिए शुभ शुरुआत
धनु राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण के साथ शुभ समय शुरू हो सकता है। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं और आय में वृद्धि होगी। विदेश में नौकरी पाने का सपना भी पूरा हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
