शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर ठंडी, तीन दिन में 3 करोड़ भी नहीं कमा सकी फिल्म
शनाया कपूर और आदर्श गौरव अभिनीत फिल्म 'तू या मैं' ने तीन दिनों में केवल 2.70 करोड़ रुपये कमाए और 20 करोड़ रुपये के बजट को वसूलने के लिए संघर्ष कर रही है।
शनाया कपूर की दूसरी फिल्म तू हां मैं 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में उनके साथ आदर्श गौरव लीड रोल में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले रिलीज हुई थी, जिससे मेकर्स को अच्छी ओपनिंग की उम्मीद थी। हालांकि पहले दिन फिल्म ने बेहद धीमी शुरुआत की। दूसरे दिन यानी वैलेंटाइन डे पर कमाई में थोड़ी तेजी जरूर आई, लेकिन रविवार को फिर से फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई। वीकेंड का भी फिल्म को खास फायदा नहीं मिला।
तीन दिन में 2.70 करोड़ का कलेक्शन
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 60 लाख रुपये की कमाई की। दूसरे दिन इसमें उछाल आया और फिल्म ने 1 करोड़ 45 लाख रुपये कमाए। लेकिन तीसरे दिन यानी रविवार को कमाई घटकर सिर्फ 65 लाख रुपये रह गई। इस तरह तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 2.70 करोड़ रुपये ही पहुंच पाया है। यह आंकड़ा 3 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सका है, जो मेकर्स के लिए चिंता की बात है।
20 करोड़ के बजट से बहुत दूर
इस फिल्म का निर्देशन बेजॉय नाम्बियार ने किया है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी और मेकर्स को दर्शकों से अच्छे रिस्पॉन्स की उम्मीद थी। फिल्म का प्रमोशन भी जोर-शोर से किया गया था। लेकिन रिलीज के बाद दर्शकों की संख्या उम्मीद से काफी कम रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 20 करोड़ रुपये है। मौजूदा कलेक्शन को देखते हुए फिल्म का बजट निकाल पाना मुश्किल नजर आ रहा है।
पहली फिल्म भी रही थी फ्लॉप
इससे पहले शनाया कपूर की फिल्म आँखों की गुस्ताखियाँ रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ विक्रांत मैसी लीड रोल में थे। इस फिल्म का बजट 35 करोड़ रुपये बताया गया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.35 करोड़ रुपये ही कमा सकी और डिजास्टर साबित हुई। अब ‘तू या मैं’ से भी खास उम्मीदें पूरी होती नहीं दिख रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
