मार्च में आ सकता है एप्पल का सस्ता MacBook, नए रंगों और A18 Pro चिप के साथ होगी एंट्री
एप्पल मार्च में A18 प्रो चिप और नए रंगीन डिजाइन विकल्पों के साथ लगभग 1000 डॉलर की कीमत वाला एक कम लागत वाला मैकबुक लॉन्च कर सकता है।
टेक कंपनी Apple Inc. जल्द ही नॉन-प्रीमियम लैपटॉप सेगमेंट में नया MacBook लॉन्च कर सकती है। हाल की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह एक लो-कॉस्ट यानी कम कीमत वाला MacBook होगा। कंपनी मार्च में इसके लिए एक खास इवेंट आयोजित कर सकती है। माना जा रहा है कि इस इवेंट का मुख्य आकर्षण नए MacBook की घोषणा हो सकती है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि इस इवेंट में सिर्फ लैपटॉप लॉन्च होगा या कंपनी अन्य डिवाइस भी पेश करेगी।
Bloomberg रिपोर्ट में बड़ा दावा
Bloomberg के टेक पत्रकार Mark Gurman ने अपने ‘पावर ऑन’ न्यूज़लेटर में बताया है कि मार्च में नए MacBook की लॉन्चिंग संभव है। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल इस डिवाइस को ज्यादा किफायती बनाने पर काम कर रहा है ताकि यह ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। यह MacBook कंपनी के अब तक के सबसे सस्ते लैपटॉप के रूप में बाजार में आ सकता है।
कीमत और फीचर्स को लेकर क्या जानकारी
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस नए MacBook की कीमत करीब 1000 डॉलर (लगभग 90,700 रुपये) हो सकती है। कीमत कम रखने के लिए इसमें A18 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। यह वही चिप है जो iPhone 16 Pro मॉडल्स में इस्तेमाल होने की बात कही जा रही है। इसके अलावा इस लैपटॉप में Air और Pro वेरिएंट्स के मुकाबले थोड़ा छोटा डिस्प्ले मिल सकता है। स्क्रीन साइज 13 इंच से थोड़ा कम हो सकता है।
नए और प्लेफुल कलर्स में आ सकता है MacBook
एक और खास बात यह सामने आई है कि एप्पल इस बार अपने पारंपरिक सादे रंगों से हटकर नए और आकर्षक रंगों पर टेस्टिंग कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, लाइट येलो, लाइट ग्रीन, ब्लू, पिंक, क्लासिक सिल्वर और डार्क ग्रे जैसे कलर ऑप्शन देखे जा सकते हैं। हालांकि मार्क गुरमैन का कहना है कि लॉन्च के समय सभी रंग उपलब्ध हों, इसकी संभावना कम है। अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो एप्पल पहली बार बड़े स्तर पर किफायती लैपटॉप बाजार में उतार सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
